फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   attack on police mans with stick and rod

पुलिस कर्मियों पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
attack on police mans with stick and  rod
पटेल नगर चौक पर शनिवार-रविवार मध्य रात बाइक सवार चार युवकों ने कार के कागज मांगने पर पुलिस कर्मियों पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। थोड़ी देर पहले कार में आए इन युवकों से पुलिस ने कागज मांगे थे, इसी वजह से उन्होंने थोड़ी देर बाद दोबारा आकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ महेशनगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

करधान चौकी में तैनात एएसआई अमरजीत सिंह के अनुसार वह टीम के साथ नाइट डोमिनेशन के दौरान पटेल चौक पर मौजूद थे। उसी दौरान उन्होंने नाके पर कार रोकी , जिसमें तीन युवक सवार थे। जब उन्होंने उनसे कागज मांगे गए तो उन्होंने पुलिस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मौके से भाग गए। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में मामले के बारे में जानकारी दी। रात करीब दो बजे चार युवक बाइक पर सवार होकर चौक पर आए और उनसे बोले उनकी कार क्यों रोकी थी। उसके बाद उन्होंने डंडे और लोहे की रॉड से उन पर और अन्य पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया। उन्होंने दो युवकों को काबू कर उनसे नाम पूछा तो उनकी पहचान वशिष्ठ नगर के अभय, अजय कुमार के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने फरार युवकों की पहचान इंद्रजीत उर्फ लक्की और कशिश उर्फ राजू के तौर पर की।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed