फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ATMs at railway stations shut down, services affected

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर लगे एटीएम बंद, सुविधा पर ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
ATMs at railway stations shut down, services affected
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के तहत लगाए गए एटीएम बंद हो गए हैं। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह हालात पिछले तीन दिनों से बने हुए हैं। वहीं, एटीएम खराब होने से रेल कर्मी भी परेशान हैं। रविवार को भी ऐसे ही हालात रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर लगे एटीएम को देखने पर नजर आए।
विज्ञापन

जहां एटीएम बूथ के अंदर की लाइटें बंद थी और एटीएम भी काम नहीं कर रहा था। इस मौके पर बैठे यात्री गौरव, मुकेश व राजेश ने बताया कि पिछले आधे घंटे में 15 यात्री एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आए थे, लेकिन एटीएम काम नहीं कर रहा था तो वो वापिस लौट गए। उन्होंने बताया कि उन्हें भी बिहार जाना है, वो ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें भी पैसे निकलवाने के लिए स्टेशन से बाहर बस अड्डे पर जाना पड़ा लेकिन यहां भी काफी समय लग गया और एक ट्रेन भी छूट गई। लगभग पांच साल के इंतजार के बाद रेलवे स्टेशन पर एटीएम की सुविधा शुरु की गई है जोकि यात्रियों को काफी राहत पहुंचा रही थी लेकिन अब मशीन के बंद होने से यात्रियों के लिए एक बार फिर मुसीबत खड़ी हो गई है।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर ही कुछ बता सकता हूं। अगर एटीएम बंद हैं तो इन्हें जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके अलावा रेलवे परिसर में ही अन्य जगह पर एटीएम लगाने को लेकर कार्यवाही चल रही है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed