फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Atmahtya : young woman and eight clamshell case

सीपी आफिस के पास आत्महत्याः युवती सहित आठ पर केस

Thu, 10 Apr 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अम्बाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अम्बाला कैंट Updated Thu, 10 Apr 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
Atmahtya : young woman and eight clamshell case
पानीपत के युवक सुशील द्वारा सुसाइड करने के मामले में अंबाला पुलिस ने आरोपी युवती सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह केस मृतक युवक के पिता रामकुमार निवासी गांव कुराड़ पानीपत की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मृतक सुशील का शव कैंट स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था।

बुधवार को पुलिस ने शव को रोहतक पीजीआई पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उल्लेखनीय है कि कैंट स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास जंगलों से पानीपत के एक युवक सुशील का शव पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन


शव की तलाशी के दौरान मिले सुसाइड नोट से खुलासा हुआ कि युवक पर एक युवती व अन्य ने दुराचार का केस दर्ज करवाया हुआ है। केस दर्ज होने से युवक परेशान था

उधर, अंबाला पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर इस मामले में एक युवती सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

मृतक के पिता रामकुमार की ओर से बीसी बाजार चौकी पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने उनके बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया हुआ था।

इसके चलते उसके बेटे ने आत्महत्या की है। चौकी प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि इस संबंध में युवती सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed