फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Atm Chory

डस्टर कार में आए चोर, एटीएम उखाड़ ले गए

Fri, 19 Jul 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Atm Chory
Atm Chory - फोटो : AMBALA
अंबाला सिटी। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी चोर कहीं न कहीं चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की रात कार में सवार होकर आए तीन चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ा और कार में लादकर फरार हो गए। गश्त करने निकली पुलिस पीसीआर ने वहां एटीएम न देख आलाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एटीएम में कितना कैश था इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार शहर के मोती नगर पीली कोठी के पास एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। बुधवार रात दो बजे के करीब तीन चोर डस्टर कार में सवार होकर आए और एटीएम को उखाड़कर कार में लाद ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस, फिंगर प्रिंट टीम, सीन ऑफ क्राइम टीम व साइबर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन गुरुवार शाम तक चोरों के बारे में पुलिस कोई भी सुराग नहीं लगा पाई। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी होता तो शायद टल जाती वारदात
बता दें कि घटना बुधवार रात करीब 2 बजे की है। खास बात है कि वारदात के समय एटीएम में न तो कोई सुरक्षा कर्मी था और न ही एटीएम बंद था। इसी बात का फायदा चोरों ने उठाया और वारदात को अंजाम दे दिया। रात को करीब 3 बजे जब पुलिस की पीसीआर उस इलाके में गश्त के लिए निकली तो उन्हें एटीएम गायब दिखा। जिसके बाद उन्होंने आलाधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में पहचान न हो सके, इसलिए चोरों ने वहां लगे सीसीटवी पर स्प्रे का छिड़काव कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद औजारों की सहायता से उन्होंने एटीएम को उखाड़ा और गाड़ी में लादकर ले गए। वहीं इस दौरान चोर एटीएम केंद्र से अन्य उपकरण भी चोरी कर ले गए।
डस्टर कार में सवार होकर आए थे आरोपी
गुरुवार सुबह पुलिस ने नजदीकी दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने के लिए तीन युवक डस्टर कार में सवार होकर आए थे। फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है कि जिससे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

एटीएम में कितना था कैश, नहीं है जानकारी
पुलिस चौकी नंबर 2 के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अभी उनके पास एटीएम का रखरखाव करने वाले कंपनी की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद ही कैश या अन्य चीजों की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौैरतलब है कि मानव चौक के पास कुछ माह पूर्व भी एसबीआई एटीएम को तोड़कर चोर लाखों रुपये चुरा ले गए थे। उस वारदात में भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं पुलिस चौकी नंबर- 2 के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि कई बार पुलिस प्रशासन की ओर से बैंकों व एटीएम में गार्ड रखने के लिए कहा गया, लेकिन इसकी पूरी तरह अनुपालना नहीं होने का ही कारण है कि एटीएम लूट की वारदातें हो रही हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर वारदात के समय एटीएम में गार्ड नहीं था तो बैंक के किसी कर्मी ने एटीएम को बंद करने की भी जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed