फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   At some places, work is not being started, while at other places, the constructed roads are falling into disrepair within six months.

Ambala News: कहीं काम शुरू नहीं कर रहे तो कहीं बनाई सड़क छह माह में हो रही खस्ताहाल

Tue, 23 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 23 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
At some places, work is not being started, while at other places, the constructed roads are falling into disrepair within six months.
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद हाउस की बैठक में एजेंडों पर चर्चा करते अ​धिकारी व पार्षद। संवाद
कुरुक्षेत्र। ठेकेदार अफसरों पर हावी है... पहले काम लेते हैं फिर अपनी मर्जी अनुसार ही निर्माण कार्य करते हैं। कोई ठेकेदार तय समय तक कार्य शुरू ही नहीं करता तो किसी की बनाई गई सड़क छह माह भी नहीं टिक पाती। ठेकेदारों की मनमानी की यह पोल नगर पार्षदों ने खोली। मौका था नगर परिषद हाउस की बैठक का, जिसमें ठेकेदारों को पार्षदों ने जमकर घेरा तो कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

पार्षद धनराज ने कहा कि उनके वार्ड में ठेकेदार ने एक गली को सांप की तरह बना दिया, जिस पर हर समय हादसे की आशंका रहती है। पार्षद प्रतिनिधि विशु शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में एक सड़क बनाई गई, जिसकी लेयर कुछ दिन भी नहीं टिक पाई। अब ऐसे हालात है कि दो पहिया वाहन गुजरना मुश्किल हो चुका है। ऐसी सड़क को हटवा दिया जाए। इससे बेहतर सड़क तो पहले ही थी।
विज्ञापन

वहीं पार्षद मन्नू जैन ने कहा कि उनके वार्ड में 100 फुटा रोड छह माह भी नहीं टिक पाया तो इसे बनाने का क्या फायदा हुआ। पार्षद सतीश गर्ग ने कहा कि अफसरों पर ठेकेदार हावी है। हर बैठक में ठेकेदारों की मनमानी की बात सामने आती है लेकिन अफसर कुछ कर नहीं पाते। पार्षद संदीप कोहली व दुष्यंत बख्शी ने कहा कि मनमानी करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाए। ठेकेदारों के इस गुस्से पर बैठक की चेयरमैनी कर रहे मोहन लाल व नप ईओ राजेश कुमार ने कहा कि अब सभी कार्यों की निगरानी के लिए कमेटी बनाई गई है। एक माह तक काम शुरू न करने वाले ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। गुणवत्ता से भी समझौता नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


.... साहब, कुत्ते व बंदरों से छुटकारा दिलाओ
बैठक में आवारा कुत्ते व बंदरों का मुद्दा भी खूब उठा। पार्षदों ने कहा कि कुत्ते व बंदरों का बंदोबस्त किया जाए। पार्षद प्रेम नारायण ने कहा कि आवारा कुत्तों ने दो दिन पहले भी उनके वार्ड के बुजुर्ग को निशाना बनाया। वहीं पार्षद ने कहा कि जिस सेक्टर तीन में मुख्यमंत्री का आवास है वहीं पर बंदरों का आतंक बना हुआ है। इस पर नप ईओ ने कहा कि कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाया जा रहा है तो बंदर पकड़े जाने का भी ठेका दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed