फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Astroturf field of hockey will be ready in Rajiv Gandhi Stadium

Ambala News: राजीव गांधी स्टेडियम में तैयार होगा हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Astroturf field of hockey will be ready in Rajiv Gandhi Stadium
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए अंबाला में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसके लिए शहर के सेक्टर-10 के राजीव गांधी स्टेडियम में जगह चयनित की गई है। हालांकि, खेल विभाग ने अभी इसका प्रपोजल हाईकमान को भेजा है। वहां से अनुमति मिलने का इंतजार है। जैसे ही हेडक्वार्टर से हरी झंडी मिलती है तो यहां पर एस्ट्रोटर्फ युक्त स्टेडियम तैयार होगा जोकि करोड़ों रुपये की लागत से होगा।
इसे राजीव गांधी स्टेडियम के बीचोंबीच बनाने की तैयारी है ताकि दूसरे खेलों के साथ-साथ हॉकी के भी अंबाला में इंटरनेशनल मुकाबले हो सकें और खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर सकें। इससे पहले भी अंबाला के गांधी मैदान में यह स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन वो अधर में लटक गई थी। ऐसे में एक बार फिर हॉकी के खिलाड़ियों में उम्मीद जगी है कि वह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान में प्रैक्टिस कर सकेंगे। यह प्रस्ताव सिटी के विधायक असीम गोयल द्वारा तैयार किया गया है। जिसे खेल विभाग के पास पहुंचते ही उसे आगे बढ़ा दिया गया है। अभी तक पूरे जिले में कोई भी हॉकी का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान नहीं है। संवाद
विज्ञापन

अभी खिलाड़ी घास के मैदान में करते हैं अभ्यास

मौजूदा समय में सिटी के हॉकी खिलाड़ी पुलिस लाइन मैदान और छावनी के खिलाड़ी जीएमएन कॉलेज के मैदान में अभ्यास करते हैं। दोनों जगह ही घास का सामान्य मैदान है। हालांकि, दोनों जगह पर हॉकी खिलाड़ियों में खासा रुझान है। करीब 150 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इतना ही नहीं हॉकी के मुकाबलों में कई बार खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर अंबाला का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजीव गांधी स्टेडियम में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ युक्त स्टेडियम का प्रस्ताव सिटी विधायक असीम गोयल की तरफ से आया था और वो हेडक्वार्टर में भेज दिया गया था। अनुमति मिलने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-रामनिवास, जिला खेल अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed