फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Astha special will run from Amb Andaura on 5th

Ambala News: अंब अंदौरा से पांच को चलेगी आस्था स्पेशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Astha special will run from Amb Andaura on 5th
अयोध्या के लिए रवाना होने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो
अंबाला। रेलवे ने अयोध्या के लिए आस्था ट्रेन के संचालन की ओर से योजना तैयार कर ली है। पहली आस्था ट्रेन अंबाला रेल मंडल के अधीन अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से पांच फरवरी को चलेगी। वहीं, वापसी में अयोध्या से ट्रेन का संचालन सात फरवरी को होगा।
विज्ञापन

ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को सौंपी है। ट्रेन की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। इसमें दूसरे यात्रियों को चढ़ने की इजाजत नहीं होगी। ट्रेन की बुकिंग एक संस्था द्वारा की गई है। इसमें हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के रामभक्त अयोध्या जाएंगे। तृतीय एसी श्रेणी वाली इस ट्रेन में खानपान की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। अगर सुरक्षा की बात करें तो प्रत्येक कोच में सुरक्षा के लिए दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं जिस स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा। उस दौरान भी सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रेन के संचालन को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ट्रेन नंबर 04526 अंब अंदौरा से 6 फरवरी को सुबह 6 बजे रवाना होकर 11.40 बजे अंबाला कैंट और देर रात 2.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 7 फरवरी को अयोध्या से रात 12.40 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे अंबाला कैंट और शाम 7.40 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन ऊना हिमाचल, नंगलडैम, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिंडो केबिन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा सादा भोजन
श्रीराम भूमि जाने वाले रामभक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए सादा भोजन परोसा जाएगा जोकि अंबाला कैंट स्टेशन की बेस किचन में तैयार किया जाएगा। आस्था स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले लगभग 1100 रामभक्तों को दाल, सब्जी के अलावा चपाती, चावल, दही, मिठाई व आचार परोसा जाएगा जोकि एक विशेष प्रकार की पैकिंग में होगा। इसके अलावा प्रत्येक यात्री को रेलनीर की दो-दो बोतलें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
यहां से चलेंगी ट्रेनें
जल्द ही कटरा से अयोध्या के बीच भी आस्था ट्रेन का संचालन होगा। इसकी रूपरेखा भी रेलवे की ओर से तैयार की जा रही है। इस ट्रेन का संचालन भी आईआरसीटीसी की देख-रेख में होगा। इसके अलावा शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) से अयोध्या के बीच, ऊना हिमाचल से अयोध्या, जम्मूतवी से अयोध्या, कटरा से अयोध्या और अमृतसर से अयोध्या के बीच भी आस्था ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। हालांकि इन रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली आस्था ट्रेनों की पहले भी घोषणा की गई थी। लेकिन अयोध्या पहुंच रही ट्रेनों और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व में घोषित ट्रेनों के संचालन पर विराम लग गया था।

वर्जन
अंब अंदौरा से अयोध्या के बीच पहली आस्था ट्रेन का संचालन पांच फरवरी को होने की उम्मीद है। आईआरसीटीसी की देखरेख में ट्रेन का संचालन होगा। अन्य रेलवे स्टेशनों से भी आस्था ट्रेनों के संचालन की योजना है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed