फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Assistant Lineman's exam will be held today, Section 144 will be applicable

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में पदों की परीक्षा को लेकर धारा 144 अदेश जारी किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Assistant Lineman's exam will be held today, Section 144 will be applicable
14 नवंबर को आयोजित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में सहायक लाइनमैन पदों की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा को देखते हुए डीसी ने धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि यह परीक्षा 14 नवंबर को प्रात: साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए अंबाला शहर, छावनी, मुलाना व बराड़ा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों में उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में 5 या 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जैली, गंडासी, चाकू व अन्य हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थी के परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक, बेल्ट, किसी भी प्रकार की घड़ी, बालियां, चेन, अंगूठी और कम्युनिकेशन डिवाइस इत्यादि ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व सरकारी कर्मियों को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है। आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed