{"_id":"62fd42715e7add2c584605d3","slug":"asked-for-ransom-by-calling-whatsapp-from-parking-care-taker-ambala-news-knl118118587","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग केयर टेकर से व्हाट्सएप कॉल कर मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग केयर टेकर से व्हाट्सएप कॉल कर मांगी फिरौती
विज्ञापन
मुलाना। मुलाना युनिवर्सिटी में पार्किंग केयर टेकर को व्हाट्सएप पर कॉल कर 20 हजार रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने अपने आप को गैंगस्टर मोनू राणा बताते मंथली देने के लिए कहा। मुलाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना मुलाना पुलिस को दी शिकायत में रवि कश्यप ने बताया कि वह रामबाग रोड कैंट का निवासी है। वह एमएमयू में श्याम बाबा पार्किंग का केयर टेकर है। 13 अगस्त की सुबह उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह मोनू राणा थंबड़ बोल रहा है और एममएयू में पार्किंग चलाने के नाम पर 20 हजार रुपये महीना की फिरौती लगेगी। अगर नहीं देते हैं तो मार दिया जाएगा। साथ ही फिरौती लेने के लिए भतीजे युवराज सिंह को भेजने की बात कही।
इसके बाद युवराज सिंह अपने दो साथियों के साथ पार्किंग में आया और उससे 20 हजार रुपये की फिरोती की मांग की। उसने फिरौती देने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवराज ने कहा कि वह फिरौती न देने पर उसे जान से मार देंगे और चले गए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मोनू राणा व युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।