फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ASI of Anti Narcotics Cell caught with opium sacked

अफीम के साथ पकड़ा गया एंटी नारकोटिक्स सेल का एएसआई बर्खास्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ASI of Anti Narcotics Cell caught with opium sacked
अंबाला। 250 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात एएसआई निरंजन सिंह को बरखास्त कर दिया गया है। एसपी जश्नदीप रंधावा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र निवासी एएसआई निरंजन के खिलाफ पहले भी कई बार अनैतिक कार्य करने की शिकायतें मिली हैं। इनमें आरोपी पुलिस अधिकारी को विभागीय जांच के उपरांत सजा दी गई है। मादक पदार्थों की तस्करी में एक पुलिस अधिकारी का संलिप्त पाया जाना विभाग की छवि को धूमिल करता है। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद एएसआई को जेल भेज दिया। वहीं दूसरे नशा तस्कर शिव नारायण को 13 नवंबर तक रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी सीआईए इंचार्ज जोगिंद्र ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य तस्कर राजस्थान के जिला झालावाड़ करावान गांव निवासी कृपाल सिंह है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम राजस्थान रवाना होगी। सीआईए जीआरपी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी। जैसे ही नशा तस्कर शिव नारायण ट्रेन से उतरकर बाहर गाड़ी में बैठे एएसआई निरंजन को अफीम देने लगा तभी जीआरपी ने रेड कर दी थी। इस दौरान एएसआई ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

जीआरपी सीआईए इंचार्ज जोगिंद्र ने बताया कि एएसआई निरंजन सीआईए में तैनात था, उस समय मुख्य तस्कर कृपाल सिंह को दबोचा था। उसी समय कृपाल से उसकी बातचीत हो गई थी। धीरे-धीरे वह उससे नशा मंगवाने लगा था। उन्होंने बताया कि रेड के दौरान एएसआई ने गाड़ी भगाने का प्रयास करते हुए मुलाजिम की बाइक को टक्कर मार दी थी और कुछ दूरी तक खींचता हुआ ले गया था। इससे पहले एएसआई निरंजन अंबाला सीआईए-1, टू सहित में सेवाएं दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed