फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ASI comits suicide after being accused of rape

दबाव में पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर

Sat, 30 Nov 2013 04:26 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 30 Nov 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
ASI comits suicide after being accused of rape
अंबाला कैंट के पड़ाव थाने में तैनात एएसआई खुदकुशी मामले में बराड़ा पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लग गए हैं। बराड़ा पुलिस ने एएसआई के खिलाफ दुराचार का मामला दबाव में आकर दर्ज किया था।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने से पहले बराड़ा पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच करना भी उचित नहीं समझा। नतीजा यह हुआ कि एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी एएसआई करण सिंह राणा ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

एएसआई करण सिंह ने सुसाइड नोट में इस बात को खुलासा किया है एक पुलिस दंपति सुरेश और संगीता, एक मीडिया कर्मी अमित, दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला और अनिल राणा उसके खिलाफ पूरी तरह गुट बनाकर उसे झूठे मामले में फंसाने की कोशिशें काफी समय से बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश और उसकी पत्नी तो उसे फंसाने पर पूरी तरह से आमादा थे। इसलिए कई बार दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला को आगे रखकर उसके खिलाफ अफसरों से झूठी शिकायतें करवाईं। इसकी बाकायदा जांच भी होती गई, लेकिन बेकसूर होने की वजह से जांच में उसे क्लीन चिट भी मिलती गई।

लेकिन करण के विरोधी खेमे ने अब फिर से बराड़ा थाने में महिला को आगे कर उससे दुराचार करने का आरोप लगाते हुए एएसआई करण सिंह के खिलाफ शिकायत दिलवा दी।

पुलिस के मुताबिक करण के विरोधी खेमे का बराड़ा पुलिस पर इतना प्रेशर हो गया कि बराड़ा पुलिस ने भी बिना सोचे समझे और मामले की प्राथमिक जांच करने से पूर्व तुरंत एएसआई करण के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया। जबकि इस दौरान पूर्व शिकायतों की जांच रिपोर्टों में उसे मिली क्लीन चिट को भी बराड़ा पुलिस ने नहीं देखा।


बराड़ा पुलिस पर कोई दबाव नहीं था। बराड़ा पुलिस के पास शिकायत आई थी, इसलिए एएसआई करण के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया।

ये केस भी इसलिए दर्ज किया गया था ताकि मामले की जांच की जा सके। पहले एएसआई को  क्लीन चिट मिली है, तो यदि वह बेकसूर होता, तो इस एफआईआर में भी उसे क्लीन चिट मिल जाती। लेकिन उससे पहले ही एक दुखद घटना हो गई।
-हामिद अख्तर, डीसीपी ग्रामीण, अंबाला-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed