{"_id":"6a233a3f88256396d70a0ef2","slug":"asha-workers-will-conduct-door-to-door-survey-for-hpv-vaccination-ambala-news-c-36-1-sknl1017-164345-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आशा वर्कर्स घर-घर जाकर करेंगी एचवीपी टीकाकरण का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आशा वर्कर्स घर-घर जाकर करेंगी एचवीपी टीकाकरण का सर्वे
Sat, 06 Jun 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में एचवीपी वैक्सीन लगवाती हुई किशोरी: संवाद
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
अंबाला। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने के लिए चलाया जा रहा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार जिले में धीमी है। प्रदेशभर के आंकड़ों के अनुसार अंबाला 8044 में से 1374 किशोरियों को ही वैक्सीन लगाकर 13वें स्थान पर है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक नया फरमान जारी किया है। इसमें गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अब विभाग डोर-टू-डोर महाअभियान चलाकर जागरूकता फैलाएगा और योग्य बच्चियों को कवर करेगा।
जिले में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को 8,044 का बड़ा लक्ष्य दिया गया था। नए आदेशों के तहत गर्मियों की छुट्टियों के दौरान जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। आशा वर्कर्स अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और उन परिवारों की सूची तैयार करेंगी, जहां 14 से 15 वर्ष की किशोरियां मौजूद हैं। सूची तैयार होने के बाद संबंधित आशा वर्कर, एएनएम और सीएचओ तय शेड्यूल के अनुसार उन परिवारों का दौरा कर परिजनों को वैक्सीन की सुरक्षा के बारे में समझाएंगे। परिजनों की लिखित या मौखिक सहमति मिलने के बाद लाभार्थियों को तुरंत नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर या उप-केंद्र पर बुलाकर वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।
बॉक्स
प्रदेश में 13वें पायदान पर अंबाला, स्वास्थ्य विभाग सोशल मीडिया से लोगों को कर रहा जागरूक
वैक्सीनेशन कवरेज के मामले में अंबाला जिला हरियाणा प्रदेशभर में 10वें पायदान पर खिसक गया है। इस दौड़ में 4 जून तक पहले स्थान पर करनाल, यमुनानगर 4183 से दूसरे स्थान, कैथल 3786 से तीसरे, कुरुक्षेत्र 3589 से चौथे, गुरुग्राम 2737 से पांचवें, पलवल 2551 से छठे, पानीपत 2204 से सातवें, फरीदाबाद 2157 से आठवें, सोनीपत 1912 से नौवें, मेवात 1759 से दसवें, भिवानी 1594 से 11वें, रेवाड़ी 1393 से 12वें, अंबाला 1374 से 13वें स्थान पर है। ऐसे में विभाग की तरफ से सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -
एचपीवी वैक्सीनेशन में अग्रणी बनाने के लिए सभी ब्लॉक प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण किशोरियों को उनके घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। आशा वर्कर्स, एएनएम आदि स्टाफ सर्वे व काउंसिलिंग कर रहा है। हमारा उद्देश्य जिले की हर बेटी को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करना है।
डॉ. जश्न, नोडल अधिकारी, एचपीवी वैक्सीनेशन
-- --