Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Asha Rani is running a makeup studio as Lakhpati Didi.

Ambala News: लखपति दीदी बनकर मेकअप स्टूडियो चला रहीं आशा रानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Asha Rani is running a makeup studio as Lakhpati Didi.
मुलाना निवासी आशा रानी महिला का मेकअप करते हुए। स्वयं
- पांच साल पहले भीम ग्रुप से जुड़ीं, अब सैलून पर युवतियों को दे रहीं प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं लखपति दीदी बनकर सैलून और कास्मेटिक की दुकान चला रही हैं। यह महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण तो कर ही रही हैं। साथ ही अन्य युवतियों को प्रशिक्षण भी दे रही हैं। जिससे वह भी आत्मनिर्भर बन सकें।
मुलाना निवासी आशा रानी ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया था। पांच साल पहले मुलाना में टीम आई और उन्होंने स्वयं सहायता समूह के बारे में बताया कि वह यह ग्रुप किस तरह से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं। इसके बाद वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और भीम ग्रुप ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में कई ग्रुप बनाए।
विज्ञापन

निशु:ल्क दे रहीं प्रशिक्षण
चार साल पहले 2021 में उनके ग्रुप की महिलाओं को लखपति दीदी के अंतर्गत सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से छह लाख रुपये का लोन मिला। लोन मिलने के बाद उन्होंने टंगैल रोड पर गुरनूर मेकअप स्टूडियो के नाम से कॉस्मेटिक की दुकान खोली। दुकान खुलने के बाद उनकी किस्मत ही बदल गई। वह अकेले अपनी दुकान पर महीने के 15 से 20 हजार रुपये की आमदनी कर रही हैं। उनके मेकअप स्टूडियो में आसपास की महिलाएं तो आती ही हैं दूर दराज से भी महिलाएं आती हैं। स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों में उनकी दुकान पर ब्यूटी पार्लर सीखने वाले बच्चों की भीड़ लगी रहती है वह बच्चों को नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed