फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Artists prepared a 100-foot long rangoli.

Ambala News: कलाकारों ने तैयार की 100 फुट लंबी रंगोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Artists prepared a 100-foot long rangoli.
पुलिस डीएवी स्कूल में बनाई गई रंगोली। संस्था
अंबाला सिटी। संस्कार भारती अंबाला इकाई की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव स्मरामि सदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में कला, संस्कृति और राष्ट्रभावना का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कलाकारों द्वारा तैयार की गई 100 फुट लंबी रंगोली और 100 फुट लंबी पेंटिंग रही, जिसकी मुख्य वक्ता विजय ने विशेष सराहना की। इस दौरान मसखरे रंगमंच द्वारा नागेंद्र शर्मा के निर्देशन में हमारे केशव नाटक का प्रभावी मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह अंबाला के विभिन्न स्कूलों में आयोजित भाषण, संघ गीत और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि वीणा अग्रवाल ने मधुर भजन सुनाकर समां बांध दिया और बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। मुख्य वक्ता विजय ने संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन प्रसंगों को साझा करते हुए समाज निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. विकास कोहली, प्रदीप खेड़ा, अभिषेक गुप्ता और जगन्नाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed