{"_id":"623b899e3b97995f0e0b2886","slug":"army-soldier-s-father-died-due-to-truck-collision-ambala-news-knl102691786","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से सेना के जवान के पिता की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से सेना के जवान के पिता की गई जान
विज्ञापन
पिता को लेने अंबाला कैंट बस अड्डा पहुंचे फौजी के पिता को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि वह गांव सैनीमाजरा जिला कुरुक्षेत्र का निवासी है और वह आर्मी में नौकरी करता और उसकी ड्यूटी श्रीनगर में है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। उसके पिता जसविंद्र सिंह 21 मार्च को काम करने के लिये कक्कडमाजरा गये थे। वह 22 मार्च को शाम को काम समाप्त करने के बाद उसके पिता बस अड्डा अंबाला कैंट पहुंचे तो वह अपने पिता को लेने बस अड्डा अंबाला कैंट पर आया। जब उसके पिता सड़क पार करके गेट न. 2 पुल की तरफ चले तो दिल्ली की ओर से आए ट्रक चालक उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसके पिता सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह अपने पिता को लेकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
--------------------