{"_id":"689a8c6d13d9ae1c130e42b6","slug":"army-is-worried-about-break-ins-in-sensitive-areas-thieves-are-hoodwinking-in-army-uniform-ambala-news-c-36-1-sknl1017-147650-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संवेदनशील इलाकों में सेंधमारी से सेना चिंतित, फौजी की वेशभूषा में चोर दे रहा चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संवेदनशील इलाकों में सेंधमारी से सेना चिंतित, फौजी की वेशभूषा में चोर दे रहा चकमा
Tue, 12 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
अंशु शर्मा
अंबाला। संवेदनशील यूनिटों में बढ़ रही सेंधमारी की वारदातों ने सेना की चिंता बढ़ा दी हैं। शातिर चोर इन संवेदनशील इलाकों में केवल अफसरों के क्वार्टरों को ही निशाना बना रहे हैं। वे मेजर से लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल व अन्य अफसरों के क्वार्टरों में आने जाने वाली हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। उनके जाते ही क्वार्टरों के ताले चटकाकर सेना की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में सेना की सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर है।
हैरानी की बात यह है कि रक्षा बंधन पर हुई चोरी की वारदात में सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरी सेना की जवान की ही वेशभूषा में दिखाई दे रहा है। यहां तक कि सुरक्षा में खड़े जवानों को चकमा देने के लिए छोटे-छोटे बाल तक कर रखे हैं। हालांकि चोर कोई भीतर का जवान या फिर बाहरी व्यक्ति है इसलिए स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपी का पता लगाने के लिए इलाका पुलिस ने सेना पुलिस की मदद से 25 हजार के इनामी चोर के पोस्टर संवेदनशील यूनिटों व अफसरों के क्वार्टर वाले मानेकशॉ एन्क्लेव व पटेल पार्क के निकट आरएस एन्क्लेव के मुख्य गेट पर चस्पा कर दिए हैं। सैन्य क्षेत्र में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस भी लगातार गश्त कर रही है। संवाद
-- -- -- -- -
सेना पुलिस अपने स्तर पर भी खंगाल रही संबंधित जवानों के रिकॉर्ड
मानेकशॉ एन्क्लेव व पटेल पार्क के निकट आरएस एन्क्लेव से जुड़े सभी जवानों का भी सेना पुलिस अपने स्तर पर रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कोई भीतर का व्यक्ति संलिप्त है या नहीं। इसके अलावा इलाका पुलिस व सीआईए-2 की टीमें भी अपने स्तर पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
-- -- -