बिना जोखिम, घातक प्रहार: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना का ड्रोन शो, अंबाला में दिखी मानव रहित विमानों की धमक
सेना ने ड्रोन तकनीक में अंबाला के नारायणगढ़ स्थित फायरिंग रेंज में अपनी क्षमता दिखाई। इस दौरान काल्पनिक लक्ष्यों पर आत्मघाती ड्रोनों से हमला किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार ड्रोन तकनीक में अपनी क्षमता दिखाई। अंबाला के नारायणगढ़ स्थित फायरिंग रेंज में सेना ने ड्रोन अभ्यास के माध्यम से अपने मानव रहित विमानों की ताकत दिखाई। इस दौरान काल्पनिक लक्ष्यों पर आत्मघाती ड्रोनों से हमला किया गया। इसके बाद सर्विलांस ड्रोनों ने अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान सेना ने साफ संदेश दिया की युद्ध की स्थिती में ड्रोन का अत्यधिक प्रयोग होगा।
ऑपरेशन सिंदूर में अंबाला था अलर्ट पर
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के चुनिंदा सैन्य व वायु सेना के ठिकानों में से अंबाला अलर्ट पर था। यहां पर सेना, वायु सेना व प्रशासन मिलकर मॉक ड्रिल का अभ्यास कर रहे थे। वायु सेना भी अपने आधुनिक उपकरणों से नजर बनाए हुए थी इसलिए यह अभ्यास अंबाला में किया गया। वहीं, यह कार्यक्रम सामान्य लोगों के लिए नहीं था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.