{"_id":"69fcfea838ea4b2503035c53","slug":"armoured-locomotives-added-to-railway-fleet-ambala-news-c-36-1-amb1001-162826-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे के बेड़े में कवच युक्त इंजन शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे के बेड़े में कवच युक्त इंजन शामिल
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला रेल मंडल के अधीन सहारनपुर के इलेक्ट्रिक लोको शेड यानी ईएलएस ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां तैयार किए गए 150 वें लोकोमोटिव की कमीशनिंग तथा 100 वें कवच-सुसज्जित लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया ने मंडल अधिकारियों एवं ईएलएस अधिकारियों की उपस्थिति में लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह उपलब्धि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, सुरक्षा सुदृढ़ीकरण तथा परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डीआरएम ने इलेक्ट्रिक लोको शेड, सहारनपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।