फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Applications for women awards are due by 27th

Ambala News: महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन 27 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Applications for women awards are due by 27th
अंबाला। खेल, समाज सेवा, शिक्षा, महिला आर्थिक उत्थान, कर्तव्य पालना, पंचायती राज आदि क्षेत्रों में सराहनीय काम कर रही महिलाओं से विभिन्न पुरस्कारों के लिए 27 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

महिला और बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा ने बताया कि आठ मार्च को हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों में राज्य स्तर पर दिया जाने वाला सुषमा स्वराज पुरस्कार है। जिसके लिए पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला को एक लाख 50 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
विज्ञापन

कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार प्राप्त महिला को एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। मीक्षा रंगा ने बताया कि लाइफ टाइम अचीवर्स विजेता को 51 हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जनवरी को भेजी जाएगी सूची
मीक्षा रंगा ने बताया कि अन्य पुरस्कारों में महिला कर्मचारी, एएनएम या एमपीएचडब्ल्यू वर्कर, महिला खिलाड़ी, महिला उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता की श्रेणी में दो-दो पुरस्कार दिए जाएंगे। इन विजेता महिलाओं को पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। जिला प्रशासन की ओर से गठित कमेटी द्वारा इन आवेदनों का चयन कर योग्य महिलाओं की सूची अनुमोदन सहित सात जनवरी तक महिला एवं बाल विकास विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय में भिजवाई जाएगी। इस बारे में विभाग की वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed