{"_id":"67eaf1dedf122e9ae2003fdc","slug":"applications-closed-in-chirag-yojana-admissions-have-started-now-ambala-news-c-36-1-amb1003-140024-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चिराग योजना में आवेदन \nबंद, अब दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चिराग योजना में आवेदन बंद, अब दाखिले शुरू
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चिराग योजना के तहत सहमत प्राप्त निजी स्कूलों में मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क दाखिला मिलेगा। विभाग ने पोर्टल पर 31 मार्च तक आवेदन मांगे थे।
अब स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इन विद्यालयों में सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होंगे तो उस स्थिति में दाखिले के लिए लॉटरी के माध्यम से एक से पांच अप्रैल की अवधि में ड्रॉ निकाले जाएंगे। इस योजना में सहमति प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा पांचवीं से बारहवीं में दाखिले करने के लिए शेड्यूल जारी किया है। सहमत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में मेधावी विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल वह छात्र पात्र होंगे, जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से उत्तीर्ण की होगी। विद्यार्थी जिस खंड में वर्तमान में पढ़ रहे हैं, उसी खंड में आवेदन कर सकेंगे। निजी स्कूल में दाखिले के लिए स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट लिया जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि चिराग योजना के तहत सहमति देने वाले निजी स्कूलों में 31 मार्च तक आवेदन लिए गए। अब स्कूलों में दाखिले की आगामी प्रक्रिया होगी।