{"_id":"66130a74cd53dd873c00e605","slug":"application-in-model-culture-schools-till-10th-draw-on-12th-ambala-news-c-36-1-amb1003-121137-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन 10 तक, ड्रॉ 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन 10 तक, ड्रॉ 12 को
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने दोबारा शेड्युल जारी कर दिया है।
स्कूलों में 10 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे, जबकि 12 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा। जिले की बात करें तो हर खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बनाए हैं। शहर पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में इस बार लड़कों के दाखिले भी किए जा रहे हैं।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
सीटों की संख्या : प्रत्येक विद्यालय अपनी विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर विद्यालय में उपलब्ध कमरों और अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर सीटों का निर्धारण करेंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक सेक्शन में होंगे 30 बच्चे
प्रत्येक विद्यालय द्वारा विद्यालय में उपलब्ध कमरों और अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर एसएमसी की बैठक में निर्णय लेकर कक्षा पहली, छठी, नौंवी और बारहवीं में अंग्रेजी माध्यम सेक्शन अनुभाग में ही नए दाखिले किए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में दाखिले केवल सीटें रिक्त होने की अवस्था में ही किए जाएंगे। कक्षा 11वीं में दाखिले के संदर्भ में विद्यालय में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जानी है। वहीं यदि एसएमसी विद्यालय को दोहरी पारी में संचालित करने का निर्णय करती है तो ऐसे में उन्हें अतिरिक्त सेक्शन बनाने की अनुमति होगी। इसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक 30, छठी से आठवीं तक 35, नौवीं से बारहवीं तक 40 विद्यार्थी प्रति सेक्शन में होंगे।
हिंदी माध्यम का सेक्शन नहीं होगा
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम छात्र संख्या 30 है और केवल अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को ही इस कक्षा में दाखिला मिलेगा। गत वर्ष की भांति इन विद्यालयों में कक्षा पहली से हिंदी माध्यम का सेक्शन नहीं होगा। सीटों की संख्या एसएमसी द्वारा विद्यालय में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर निर्धारित की जाएगी और ड्रा के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐसे चलेगी दाखिला प्रक्रिया
विद्यालय मुखिया द्वारा 10 अप्रैल तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 12 अप्रैल को ड्रा निकाला जाएगा और प्रतीक्षा सूची का दाखिला 18 अप्रैल को होगा। सीट खाली रहने की अवस्था में दाखिला का दूसरा दौर 19 अप्रैल से आरंभ किया जाएगा।
दाखिले के लिए एक मुश्त पंजीकरण अंशदान
कक्षा पहली से पांचवीं तक 500 रुपये और 6वीं से 12वीं तक एक हजार रुपये एक मुश्त पंजीकरण अंशदान लिया जाएगा। इसी तरह मासिक अंशदान भी लिया जाएगा। यह मासिक अंशदान पहली से तीसरी तक 200 रुपये, चौथी से पांचवीं तक 250 रुपये, 6वीं से 8वीं तक 300 रुपये, 9वीं से 10वीं तक 400 रुपये, 11 से 12वीं तक 500 रुपये लिया जाएगा।
वर्जन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की दिलचस्पी बढ़ी है। इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।