फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anti-rabies serum supply from warehouse stalled, patients at civic hospitals worried

Ambala News: वेयरहाउस से एंटी रेबीज सिरम की सप्लाई ठप, नागरिक अस्पतालों मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Anti-rabies serum supply from warehouse stalled, patients at civic hospitals worried
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में एंटी रेबिज के टीके वाले कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन: संवा
अंबाला। डॉक्टर साहब कुत्ते ने काट लिया है, इंजेक्शन लगा दो। अस्पताल स्टाफ से जवाब मिलता है कि अस्पताल में एंटी रेबीज का टीका तो उपलब्ध है लेकिन एंटी रेबीज सिरम इम्युनोग्लोबुलिन उपलब्ध नहीं है। लगवाना है तो पंचकूला जाओ या फिर बाहर से जाकर ले आओ, यहां लगा देंगे। कुछ ऐसे ही हालात अंबाला के नागरिक अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी स्तर पर दिखाई दे रहा है। रोजाना गली-मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर आवारा कुत्तों के काटने पर 40 नए मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें से तीसरी स्टेज यानी गहरे व बड़े घाव वाले मरीजों की संख्या 10 से 15 के करीब है। जिन्हें इस एंटी रेबीज सिरम की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि यह इमरजेंसी वार्ड में उपलब्ध न होने पर मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। आए दिन रेबीज वैक्सीन लगवाने आने वाले लोग हंगामा करते दिखाई देते हैं। बावजूद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से महज डिमांड भेजने की बात बोलकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।
विज्ञापन



पंचकूला और यमुनानगर में भी सप्लाई ठप
अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के वेयरहाउस से पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला के नागरिक अस्पतालों में दवाओं, इंजेक्शन आदि की सप्लाई होती है। हैरानी की बात यह है कि वेयरहाउस में ही सप्लाई एक माह से नए इंजेक्शन की सप्लाई ठप पड़ी है। अस्पतालों में जो सप्लाई पहले भेजी हुई थी वो भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में एंटी रेबीज सिरम के लिए नागरिक अस्पतालों में संकट गहरा गया है। उधर, निजी कैमिस्ट संचालक अस्पतालों में यह सिरम न होने पर खूब चांदी कूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों की जुबानी....
पहला मामला...
कुत्ते नहीं पकड़ सकते, कम से कम दवा तो मिले
कच्चा बाजार निवासी हमीद ने बताया कि उसकी भाभी सोनिया को कुत्ते ने काट लिया। भाभी को लेकर कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे तो एंटी रेबीज सिरम ही नहीं मिली। घाव बड़ा होने के कारण बाहर केमिस्ट की दुकान से ढाई-ढाई हजार रुपये की तीन वाइल लेकर आए। जब गली मोहल्लों में कुत्तों को नहीं पकड़ सकते तो एंटी रेबीज सिरम को सरकार उपलब्ध करवा दे। फिजीशियन डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने पर मरीजों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन चार बार लगवाना जरूरी होता है। पहला इंजेक्शन अस्पताल की इमरजेंसी में लगता है तो बाकी तीसरे, सातवें व 28 दिन बाद लगता है, जबकि एंटी रेबीज सिरम की केवल एक बार जरूरत पड़ती है।

दूसरा मामला....
निजी केमिस्ट से लाकर लगवाया, तीसरी बार काटा कुत्ता
लालकुर्ती निवासी मोहित ने बताया कि बेटे को साइकिल चलाते हुए कुत्ते ने काट लिया था। हाथ पर घाव काफी बड़ा था। अस्पताल से एंटी रेबीज का टीका तो लग गया। एंटी रेबीज सिरम की बात करने पर अस्पताल स्टाफ ने हाथ खड़े कर लिए। बाहर गए तो निजी केमिस्ट संचालक भी मनमाने दाम मांग रहे हैं। दो-तीन केमिस्ट पर घुमने के बाद कहीं जाकर 2200 रुपये की एक वाइल मिली। उनके परिवार में तीसरी बार आवारा कुत्ते ने काटा है।


घाव गहरा होने पर पड़ती है सिरम की जरूरत

कुत्ते, बिल्ली, बंदर, गिलहरी, चूहे या फिर किसी नुकीले दांतों वाले जानवर के काटने पर 24 घंटे के भीतर एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया जाना जरूरी होता है। अगर उनके काटने के बाद घाव हो जाता है और खून बहने लगता है तो एंटी रेबीज सिरम की जरूरत पड़ती है। रेबीज का विषाणु खून के जरिये दिमाग तक पहुंच जाता है, जिसके बाद इसका कोई उपचार नहीं है।




कुत्तों का कहां-कहां ज्यादा रहता है उत्पात

अंबाला कैंट में सबसे ज्यादा मामले दयाल बाग, रानी बाग, कच्चा बाजार, तोपखाना बाजार, बीडी फ्लोर मिल के पीछे की दो दर्जन कॉलोनियों, सोनिया कॉलोनी, लालकुर्ती व अंबाला सिटी के सेक्टर-9, 10, हाउसिंग बोर्ड, मिलाप नगर, बलदेव नगर, मानव चौक के आसपास की दर्जनों कॉलोनियों, कपड़ा बाजार से रोजाना कुत्ते के काटने के मरीज सामने आ रहे हैं।



नागरिक अस्पतालों में से आई डिमांड के अनुसार एंटी रेबीज सिरम की मांग भेज दी गई है। वेयरहाउस से सप्लाई आने पर अस्पतालों में भेज दी जाएगी। जबकि अस्पतालों में एंटी रेबीज टीके पर्याप्त है।


- डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला।

वेयरहाउस में एंटी रेबीज सिरम की सप्लाई नहीं आ रही है। सप्लाई के आते ही यमुनानगर, पंचकूला व अंबाला के नागरिक अस्पतालों में यह सप्लाई भेज दी जाएगी।
- डॉ. विशाल, प्रभारी, वेयरहाउस स्वास्थ्य विभाग अंबाला कैंट

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में एंटी रेबिज के टीके वाले कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन: संवा

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में एंटी रेबिज के टीके वाले कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन: संवा

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में एंटी रेबिज के टीके वाले कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन: संवा

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में एंटी रेबिज के टीके वाले कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन: संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed