फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Annual exams will start from 27th

Ambala News: वार्षिक परीक्षाएं 27 से शुरू होंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Annual exams will start from 27th
अंबाला सिटी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया। 27 फरवरी से 12वीं और 28 फरवरी से 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। यह परीक्षाएं दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक ली जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

वहीं, बीते माह में विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों के मुखिया की बैठक लेकर उनको 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही दोनों कक्षा के परिणाम को और अच्छा लाने के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फरवरी के अंत में बोर्ड परीक्षा शुरू होंगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से शेड्यूल जारी किया जा चुका है। स्कूलों में विद्यार्थियों की अच्छी तैयारी करवाई गई है। इस बार भी स्कूलों की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं कक्षा की परीक्षा
28 फरवरी को गणित, 3 मार्च को अंग्रेजी, 5 मार्च को संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि, फिजिकल एवं हेल्थ शिक्षा, गृह विज्ञान, म्युजिक, पशुपालन, नृत्य व अन्य, 7 मार्च को हिंदी, 11 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को पंजाबी, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 19 मार्च को एनएसक्यूएफ के अंतर्गत विषय, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, आईटी, ब्यूटी वैलनेस, शारीरिक शिक्षा, कृषि, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी, बैंकिंग, फाइनेंस सर्विस और बीमा, हेल्थ केयर, पावर, प्लंबिंग, कंस्ट्रक्शन, मीडिया और इंटरटेनमैंट की परीक्षा होगी।

12वीं कक्षा की परीक्षा 27 से
27 फरवरी को अंग्रेजी, 4 मार्च को भौतिक विज्ञान, इकोनामिक्स, 5 मार्च को कृषि, दर्शन शास्त्र, 6 मार्च को फाइन आर्ट, 10 मार्च को इतिहास, जीव विज्ञान, 12 मार्च को राजनीति शास्त्र, 13 मार्च को कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, 15 मार्च को रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी, लोक प्रशासन, 18 मार्च को समाज शास्त्र, 19 मार्च को संस्कृति, उर्दू, बॉयो टेक्नोलॉजी, 20 मार्च को गणित, 21 मार्च को गृह विज्ञान, 22 मार्च को मिलिट्री साइंस, नृत्य, मनोविज्ञान, 24 मार्च को भूगोल, 25 मार्च को म्यूजिक, 26 मार्च को हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, 27 मार्च को एनएसक्यूएफ रिटेल, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, आईटी, हेल्थ केयर, शारीरिक शिक्षा, ब्यूटी एवं वैलनेस, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी, कृषि, मीडिया व इंटरटेनमैंट और अन्य विषय, 28 मार्च को शारीरिक शिक्षा, 29 मार्च को पंजाबी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed