फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Announcement of reward for giving information about the young man who attacked the couple

दंपती पर हमला करने वाले युवक की सूचना देने पर इनाम की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Announcement of reward for giving information about the young man who attacked the couple
अंबाला। पंजाबी मोहल्ला में ट्यूशन देने वाले शिक्षक दंपती के घर में घुसकर चाकू से हमला करने वाले युवक की सूचना पर इनाम की घोषणा की गई है। पुराने शिष्य के रुप में पहचान बताने वाले मुनीष की फोटो जारी कर पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने नकद पुरस्कार की देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

14 फरवरी की शाम करीब छह बजे 77 वर्षीय विनय कुमार मेहता के घर पर एक युवक आया था। उसने अपना नाम मुनीष बताया। पुराने विद्यार्थी के रूप में पहचान बताने के बाद आरोपी ने शिक्षक दंपती को बातों में लगा लिया। इसके बाद उसने विनय कुमार और उनकी पत्नी से एक लाख रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर दोनों को चाकू के प्रहार से घायल कर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान युवक विनय कुमार मेहता की पत्नी के पर्स से सामान व दोनों के मोबाइल लूट कर ले गया। 15 फरवरी को इस संदर्भ में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वाले को उचित इनाम के साथ नाम को गुप्त रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed