फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anmol Preet Kaur got first place in inter school speech competition, got respect

अंतरविद्यालय भाषण प्रतियोगिता में अनमोल प्रीत कौर ने हासिल किया प्रथम स्थान, मिला सम्मान---

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Anmol Preet Kaur got first place in inter school speech competition, got respect
एसडी विदया स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में अंतरविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर निदेशक प्राचार्य नीलइंद्रजीत कौर संधू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। परिषद के सदस्य सुषमा सिंह, अध्यक्ष विवेक शाखा, अरुणा, अमिता गुप्ता, लता सचदेवा, कंवलजीत भनोट और सुरेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीप प्रज्जवलित कर वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को धर्म ,मानवीय मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति जागरूक करना था तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा दिए गए बलिदान के विषय में बता कर उन्हें अच्छे कार्य को करने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के विषय श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं, गुरु तेग बहादुर जी हिंद की चादर, उनकी यात्राएं व उनकी समाज को देन थे। इसमें अंबाला के 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और बड़े ही अच्छे ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में अनमोल प्रीत कौर आसाराम पब्लिक स्कूल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। रोशनी एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय तथा वंशिका जोशी डीसी मॉडल स्कूल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को प्रांतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed