फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil vij slam Pakistan on Operation Sindoor

मंत्री अनिल विज ने कसा तंज: पाकिस्तान बिकने को तैयार, मैदान में खरीददार कौन ये देखने की बात

Thu, 22 May 2025 05:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 05:00 PM IST
सार

मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर कटाक्ष किया है।  इसके अलावा मंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा मोदी सरकार में देश की तरक्की देखकर कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Anil vij slam Pakistan on Operation Sindoor
अनिल विज, ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को एक बार फिर से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर कटाक्ष किया। पाकिस्तान के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बैंकों से करीब 41 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की तैयारी पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि पाकिस्तान ने तो बिकना ही है। अब कौन-कौन खरीदार मैदान में है वो देखने की बात है, क्योंकि पाकिस्तान बिकने की कगार पर है।
विज्ञापन


"गृह युद्ध की कगार पर पाकिस्तान"

मंत्री अनिल विज ने कहा पाकिस्तान में महंगाई कई गुणा ज्यादा बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीजें जैसे आलू, आटा, दाल, चावल महंगा हो गया है। पाकिस्तान इस समय गृह युद्ध के कगार पर है। सिंध व बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अलग होना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता पाकिस्तान उन्हें अपने साथ रख पाएंगा। 
विज्ञापन


"कांग्रेस को मोदी सरकार की उपलब्धि से तकलीफ" 

इसके अलावा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देशभर के अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बुलाई है जिसमें मोदी सरकार को घेरने के लिए काम किया जाएगा। इस पर अनिल विज ने कहा कांग्रेस तकलीफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने इतने कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ उग्रवादी ठिकाने तहस-नहस किए। अब ये कांग्रेस को सहन नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: ज्योति की चार दिन की रिमांड बढ़ी, पुलिस ने कोर्ट में दी यह दलील; पाक कनेक्शन की जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed