फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Angry villagers stopped the fire engine

Ambala News: नाराज ग्रामीणों ने रोकी दमकल की गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers stopped the fire engine
अंबाला-राजपुरा मार्ग स्थित पुलिस बैरियर पर पहुंचे युवक को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी। संवाद
अंबाला। पुलिस की धरपकड़ से नाराज देवीनगर के आसपास रहने वाले ग्रामीणाें और किसानों ने रोषस्वरूप शंभू बैरियर की तरफ जा रही फायरब्रिगेड की गाड़ी को रोक लिया और इसमें से पानी निकालकर वाहन की चाबी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि उनके बच्चों को बेवजह पकड़ा जा रहा है वो तो सिर्फ मौके के हालात देखने के लिए गए थे न कि हुल्लड़बाजी करने के लिए। मामले की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस सहित आरएएफ की टुकड़ियां देवीनगर के पास हाईवे पर पहुंच गई और रोष प्रकट कर रहे लोगों पर हल्के बल का प्रयोग किया और उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान फायरब्रिगेड की गाड़ी हाइवे पर ही खड़ी रही। लगभग एक घंटे बाद अंबाला कैंट से दूसरी चाबी मंगवाइ गई और गाड़ी को वापिस कैंट ले जाया गया। इस दौरान पुलिस की टीमें पूरी तरह से चौकस रहीं। वहीं आसपास के खेतों में भी तमाशबीन बने लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। मंगलवार देरशाम तक यह कार्रवाई कई बार हुई, लेकिन कुछ देर बाद वापिस लोग हाईवे पर पहुंच जाते थे। इस दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया जोकि अब आगामी कार्रवाई के लिए अस्थाई जेल में ले जाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed