{"_id":"69fe562b99a4fd7d0b0ff6ae","slug":"an-elderly-womans-earring-was-snatched-while-she-was-going-to-buy-medicine-with-her-daughter-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162885-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बेटी के साथ दवाई लेने जा रही बुजुर्ग की बाली झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बेटी के साथ दवाई लेने जा रही बुजुर्ग की बाली झपटी
Sat, 09 May 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 09 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। मच्छी मोहल्ला चौक पर वीरवार शाम बाइक सवार एक नकाबपोश बदमाश ने बुजुर्ग महिला पक्की सराय निवासी विद्या रानी से कान से सोने की बाली झपट ली। वारदात के समय महिला बेटी के साथ दवाई लेने के लिए जा रही थी। बाली झपटते ही बुजुर्ग ने शोर भी मचाया लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश मौके से भाग गया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पक्की सराय निवासी विद्या रानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वीरवार शाम करीब 7:15 बजे अपनी बेटी शबनम के साथ बाजार में दवाई लेने आई थी। रात करीब 8 बजे जब वह मच्छी मोहल्ला चौक पर मुल्कराज साइकिल स्टोर के पास पहुंची तो पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने उनके दाहिने कान पर झपटा मारकर 2 ग्राम सोने की बाली खींच ली और भाग गया। संवाद