फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   animal came on the track of vande bharat train

ट्रैक पर आया पशु, पलटने से बची वंदे भारत ट्रेन, सवार 750 यात्री सहमे

Sat, 14 Mar 2020 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिंद्र पाल सिंह, अमर उजाला ब्यूरो
हरिंद्र पाल सिंह, अमर उजाला ब्यूरो Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
animal came on the track of vande bharat train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : shutterstock

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से अंबाला की ओर आ रही देश की सबसे वीआईपी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर पशु आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक घेल गांव के पास वंदे भारत एक्सप्रेस का अगला हिस्सा व इंजन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही की ट्रेन पलटने से बच गई। सूचना मिलते ही रेलवे और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और पशु को ट्रैक से हटाया। हादसे के वक्त ट्रेन के 14 कोच में करीब 750 यात्री सफर कर रहे थे।

विज्ञापन


30 मिनट की देरी से पहुंची वंदे भारत

जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना की तरफ शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे कटरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। वंदे भारत का अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय लगभग 9 बजे है, लेकिन वंदे भारत तय समय पर अंबाला नहीं पहुंची। रेलवे अधिकारियों को जानकारी मिली कि वंदे भारत एक्सप्रेस सिटी रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मामला देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन से जुड़ा हुआ था। इसलिए सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी आरपीएफ और जीआरपी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रैक पर पड़े मृत पशु को हटाकर ट्रेन को छावनी की तरफ रवाना किया गया। सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक दुर्घटना के कारण ट्रेन को बीच रास्ते रोकना पड़ा। इस कारण ट्रेन लगभग 30 मिनट की देरी से छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 7 पर पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन और इंजन का किया मुआयना

वंदे भारत के छावनी पहुंचने के बाद प्लेटफार्म 7 पर पहुंचे अधिकारियों और अन्य स्टाफ ने ट्रेन और इंजन का बारीकी से मुआयना किया। दुर्घटना के कारण ट्रेन का इंजन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में बैठे यात्री सहमे

हादसे के दौरान वंदे भारत की स्पीड 100 किलोमीटर से अधिक थी। अचानक ट्रैक पर आए पशु से टकराते ही ट्रेन बुरी तरह से हिल गई। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों में चीख निकल गई, लेकिन ट्रेन चालक ने उद्घोषणा प्रणाली से यात्रियों को घटना की जानकारी देकर शांत कराया।


घेल गांव के पास टकराया पशु वंदे भारत एक्सप्रेस से पशु टकराने की घटना अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन के पास घेल गांव के नजदीक किलोमीटर नंबर 272/16 के नजदीक हुई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई थी। ट्रेन की अच्छी तरह से जांच करने के बाद छावनी रेलवे की तरफ रवाना कर दिया गया था। - कश्मीर सिंह, जीआरपी प्रभारी, सिटी रेलवे स्टेशन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed