फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amit, the candidate for the post of Deputy Chief, withdrew his name

Ambala News: उपप्रधान के प्रत्याशी अमित ने वापस लिया नाम

Wed, 09 Jul 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 09 Jul 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Amit, the candidate for the post of Deputy Chief, withdrew his name
अंबाला। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा लाल कुर्ती बाजार के होने वाले त्रिवार्षिक चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन मंगलवार को उप प्रधान पद के प्रत्याशी अमित शर्मा ने अपना समर्थन मनोज कुमार शर्मा (हैप्पी) को देते हुए अपना नाम वापस ले लिया। इससे अब सभा के चुनावों में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। सभा के पांचों पदों के लिए 2-2 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। प्रधान पद के लिए महिंदर पाल रैना व संदीप गर्ग, महासचिव पद के लिए राजिंदर अरोड़ा व वीरेंदर आर्य, सचिव पद के लिए अमनदीप व अरुण यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए विद्या सागर गुप्ता व विनोद गुप्ता एवं उप प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान व पार्षद रहे नवीन यादव का मुकाबला मनोज कुमार शर्मा (हैप्पी) से होगा। चुनाव अधिकारी ललित जैन ने बताया कि चुनाव 20 जुलाई को पूरे नियमानुसार व शांतिपूर्ण ढंग से करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed