फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's team captured the football championship

Ambala News: फुटबॉल चैंपियनशिप में अंबाला की टीम का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ambala's team captured the football championship
सिरसा में आयोजित ओपन फुटबॉल चैंपियन​शिप में मिली ट्राफी दिखाते हुए अंबाला के ​खिलाड़ी: स्वयं - फोटो : शहर में एक स्टोर पर किताब खरीदते हुए अ​भिभावक।
अंबाला। सिरसा में आयोजित दूसरी शाह सतनाम जी ओपन फुटबॉल चैंपियनशिप में अंबाला की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। इसके मुकाबले सुपर स्टूडेंट फुटबॉल प्लेयर्स शाह सतनाम जी फुटबॉल अकादमी सिरसा में हुए थे।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोचक रहा। मीत एफसी सिरसा व अंबाला के बीच हुए इस मुकाबले में मैच के दौरान दोनों तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। आखिरी में पेनेल्टी शूट आउट में अंबाला ने 5-4 से स्कोर से ट्राफी जीती। इसमें बेस्ट खिलाड़ी का खिताब फारुखा खालसा स्कूल के भावेष कुमार को दिया।
विज्ञापन

एकतरफा मुकाबलों में अंबाला ने कराई जीत

यह टीम अंबाला के फुटबॉल कोच विश्वजीत के संग गई थी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से करीब 14 टीमों ने भाग लिया था। अंबाला के कुल चार मुकाबले हुए थे। पहले तीन मुकाबले अंबाला ने एकतरफा स्कोर से जीते थे। पहले मुकाबले ने अंबाला ने फतेहाबाद को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में मुक्तसर साहिब की टीम को 3-0 से हराने के बाद सेमिफाइनल में जगह बनाई थी। इस सेमिफाइनल में भी अंबाला की टीम ने मानसा की टीम को 2-0 से हराया था। अंबाला की विजेता टीम को 15 हजार की नकदी और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed