फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's goal in the last moment, place in the final confirmed

Ambala News: आखिरी पलों में अंबाला का गोल, फाइनल में जगह पक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Ambala's goal in the last moment, place in the final confirmed
प्री-सुब्रतो राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन लड़कों की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला अंबाला और सिरसा के बीच खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले हाफ में कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई, लेकिन दूसरे हाफ में सिरसा ने मैच के कुछ मिनटों के बाद गोल दाग दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काफी संघर्ष किया, मगर गोल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सिरसा 1-0 से आगे चल रहा था। इसी बीच मैच के आखिरी मिनटों में अंबाला की टीम ने गोल दागकर मुकाबला बराबरी का कर दिया। गोल होते ही दोनों टीमों का स्कोर 1-1 हो गया। दूसरे हाफ का टाइम खत्म होते ही दोनों टीम 1-1 गोल के साथ बराबरी पर खड़ी थी। अब जीत के लिए पेनल्टी शूट करवाए गए। वहीं, तभी दोनों टीमों का मुकाबला देखने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डिप्टी सुपरिटेंडेंट राजकुमार राणा, स्टेनो हरीश कुमार भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मुकाबला बराबरी का होने पर 5 पेनल्टी शूट करवाए गए। पेनल्टी शूट से पहले खिलाड़ियों को कुछ समय का आराम दिया। सभी खिलाड़ियों समेत कोच की भी धड़कने तेज हो गईं और बार-बार कोच भी खिलाड़ियों को समझाते नजर आए। पेनल्टी शूट शुरू होते ही अंबाला ने अपना दबदबा कायम रखा। अंबाला की टीम ने पांच में से तीन पेनल्टी शूट किए और सिरसा की टीम 5 में से एक भी पेनल्टी शूट नहीं कर पाई। ऐसे में अंबाला ने सेमीफाइनल के मुकाबले को 4-1 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य नरेंद्र राणा, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह ने विजेता टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों में भिवानी और हिसार में फाइनल आज
सोमवार को लड़कियों में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जींद और भिवानी में से भिवानी 3-0 जीती। अंबाला व रोहतक में से रोहतक ने 6-5 से जीता। सडन टेस्ट में इस मैच का फैसला हुआ। फतेहाबाद और गुरुग्राम में से गुरुग्राम ने 4-3 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला भी सडन टेस्ट से जीता। हिसार व चरखी-दादरी में से हिसार 2-0 से जीता। इसके बाद पहला सेमिफाइनल रोहतक व भिवानी के बीच हुआ। इस मैच में भिवानी ने 1-0 से जीत दर्ज की। हिसार व गुरुग्राम में से हिसार ने 3-0 से जीत दर्ज की। मंगलवार को भिवानी व हिसार के बीच फाइनल खेला जाएगा।
लड़कों में अंबाला और फतेहाबाद आज भिड़ेंगे
लड़कों के क्वार्टर फाइनल में सोनीपत और हिसार में से सोनीपत 3-0 से जीता। फतेहाबाद व जींद में से फतेहाबाद 3-0 से जीता। अंबाला व रोहतक मुकाबले में अंबाला को वॉकओवर मिलने से जीत मिली। इसी तरह पहला सेमीफाइनल मुकाबले में अंबाला व सिरसा में से अंबाला 4-1 से मुकाबला जीता। यह मैच काफी रोमांचक रहा। दूसरा सेमीफाइनल फतेहाबाद व सोनीपत में से फतेहाबाद 3-0 से जीता। अब मंगलवार को अंबाला और फतेहाबाद के बीच में फाइनल मुकाबला होगा।

तीन दिवसीय चल रहा फुटबॉल टूर्नामेंट
छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम से रविवार से तीन दिवसीय प्री-सुब्रतो राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में राज्यभर से अलग-अलग जिलों की आयुवर्ग-17 टीम भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी अंबाला खंड टू बीईओ सुदेश कुमारी और सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह की देखरेख में करवाया जा रहा है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ के पूर्व राज्य प्रधान गुरदेव सिंह, विशाल, गुरमीत सिंह, ओंकार सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, राज्य स्तर पर विजेता टीम में प्रत्येक खिलाड़ी को एक हजार, द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम में प्रत्येक खिलाड़ी को 750 और तृतीय स्थान टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed