फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's Dev was first in swimming and Kirti was second in gymnastics.

Ambala News: स्वीमिंग में अंबाला के देव प्रथम जिम्नास्टिक में कीर्ति द्वितीय रही

Thu, 25 Sep 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 25 Sep 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Ambala's Dev was first in swimming and Kirti was second in gymnastics.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी पुरुष व महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बुधवार को पहले दिन स्वीमिंग व जिम्नास्टिक खेल की प्रतियोगिता करवाई गईं। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर तक कराईं जाएंगी।
बुधवार को खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजी अंबाला मंडल पंकज नैन ने किया। खेल महाकुंभ में हरियाणा के 22 जिलों से टीमों के 1100 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुबह से शाम तक यह मुकाबले करवाए गए, जिसमें प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 200 मीटर फ्री स्टाइल लड़के स्वीमिंग में अंबाला से देव प्रथम, जींद से रोबिन नैन द्वितीय, हिसार से जयंत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लड़कियों में जिम्नास्टिक ऑल राउंड चैंपयिनस-रोहतक से मुस्कान प्रथम, अंबाला से कीर्ति द्वितीय व सिरसा से रमनदीप तृतीय रही। इसी तरह लड़कियां जिम्नास्टिक आर्टिस्टिक में टीम चैंपियिनशिप-सिरसा प्रथम, अंबाला द्वितीय व गुरुग्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों का ठहराव खालसा स्कूल अंबाला छावनी, पुरुष खिलाड़ियों का ठहराव एससी हाॅस्टल अंबाला छावनी में किया गया है। स्वीमिंग प्रतियोगिता ऑल वैदर स्वीमिंग पूल और जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता जिम्नास्टिक हाॅल व रिदमिक प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी में आयोजित करवाई जा रही है। इस अवसर रामस्वरूप शर्मा कार्यकारी जिला खेल अधिकारी अंबाला, राज रानी जिला खेल अधिकारी कैथल, नरेश कुमार जिला खेल अधिकारी हिसार, कुसुम हैंडबाल प्रशिक्षक, पूर्णिमा बैडमिंटन प्रशिक्षक, अरूणकांत, सुभाष शर्मा, सेवानिवृत उपनिदेशक खेल, केपी सिंह खालसा स्कूल प्रधानाचार्य, राजिंद्र सिंह मुख्याध्यापक मियां माजरा स्कूल व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed