{"_id":"6a0b752981edf83db20ed3eb","slug":"ambala-was-as-hot-as-jodhpur-and-udaipur-ambala-news-c-36-1-amb1002-163400-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जोधपुर और उदयपुर जितना गर्म रहा अंबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जोधपुर और उदयपुर जितना गर्म रहा अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला की गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजस्थान में जोधपुर और उदयपुर का नाम गर्म इलाकों में देश में ऊपरी स्थान पर आता है। इन दोनों जगहों के तापमान के बराबर अंबाला में गर्मी पड़ रही है। सोमवार को उदयपुर में 43.3 तो जोधपुर में 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
वहीं अंबाला में रात्रि तापमान भी अधिक चल रहा है। रात्रि तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। गर्मी के बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर भी लोड़ पड़ने लगा है। दिनभर में 74 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। जबकि इससे पहले 68 लाख यूनिट के आसपास खपत बनी हुई थी। पिछले सप्ताह भी 70 लाख यूनिट खपत गर्मी के कारण हुई थी मगर मौसम सामान्य होने से खपत कम हाे गई थी। अब बिजली की खपत बढ़ने से फ्यूज उड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
यूएचबीवीएन के एसई वीके गोयल ने बताया कि अभी स्थाई बिजली के कट नहीं लगाए जा रहे हैं। कहीं फाल्ट होता है तो सही करने जितने समय का ब्रेक लिया जाता है।