फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala take 20th position in 12th result

8 फीसद सुधार के साथ अंबाला के होनहारों ने बदला एक दशक का इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ambala take 20th position in 12th result
उमेश भार्गव
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजे अंबाला के लिए इस बार सुखदायी रहे। इस बार के परिणाम ने अंबाला पर लगे कलंक को धो दिया। वर्ष 2016 के बाद इस बार सबसे अच्छा परिणाम रहा। 2016 में अंबाला की प्रदेश में रैंकिंग 14वीं थी और उस समय जिले 21 थे। लेकिन इस बार अंबाला की स्टेट रैकिंग 12वीं रही और जिले भी 22 हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक दशक का यह सबसे अच्छा परिणाम रहा। गत दो वर्षों में अंबाला के होनहारों ने करीब 20 प्रतिशत परिणाम सुधरा जोकि सरकारी स्कूलों और शिक्षा विभाग के लिए वरदान से कम नहीं होगा। बता दें कि वर्ष 2019 में 12 फीसदी सुधार के साथ अंबाला का परिणाम 73 फीसदी रहा था। हालांकि इस बार भी 299 होनहार फेल हो गए और 1040 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
बोर्ड के परिणाम से पहली बार ज्यादा रहा परिणाम
पिछले तीन साल की बात करें तो इस बार बोर्ड के कुल परिणाम से ज्यादा अंबाला के होनहारों का परिणाम रहा। गत वर्ष बोर्ड का कुल परिणाम 74.48 और अंबाला का परिणाम 73.63 था यानी बोर्ड के कुल परिणाम से करीब एक फीसदी कम। लेकिन इस बार बोर्ड का परिणाम 80.34 प्रतिशत रहा और जिले का कुल परिणाम 81.23 यानी बोर्ड से करीब एक प्रतिशत अधिक।
विज्ञापन

आंकड़ों की जुबानी अंबाला के इतिहास की कहानी
वर्ष परीक्षा दी पास हुए पास प्रतिशता
2014 9516 6419 67.45
2015 8700 4689 53.89
2016 9557 5993 62.06
2017 6938 4432 63.88
2018 7695 4689 60.94
2019 5995 4414 73.63
2020 7133 5794 81.23
12वीं कक्षा में बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या
इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षा में 1138 अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। मतलब एकदम साफ सरकारी स्कूलों पर अधिक भरोसा विद्यार्थियों ने इस बार जताया। हालांकि अभी भी यह संख्या 2018 के आंकड़े से करीब 562 कम है। आज तक 2014 में अंबाला जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 9516 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सबसे कम 5995 ने वर्ष 2019 में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed