फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala saints are also taking a holy dip in Maha Kumbh

Ambala News: महाकुंभ में अंबाला के संत भी लगा रहे आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ambala saints are also taking a holy dip in Maha Kumbh
अंबाला। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अंबाला की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने प्रमुखता से भागीदारी शुरू कर दी है। अंबाला से कई संत 14 जनवरी मकर संक्रांति पर गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर डुबकी लगा चुके हैं तो कुछ संत 29 जनवरी को डुबकी लगायेंगे। बता दें 13 जनवरी से कुंभ स्नान का आगाज हो चुका है जो 26 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

--------
फोटो: 22, 23
स्वामी शिव चैतन्य सरस्वती छह बार कुंभ स्नान कर चुके
महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शिव चैतन्य सरस्वती महाराज ने बताया कि उनका अंबाला छावनी के एकता विहार चौक के पास 30 साल पुराना शिव कुटीर ट्रस्ट है। उनका प्रयागराज कुंभ में श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा है जो काली सड़क सेक्टर 20 में है। वह अभी तक छह बार कुंभ में जा चुके हैं। दो बार हरिद्वार, दो बार प्रयागराज और दो बार उज्जैन में कुंभ का पुण्य लाभ उठा चुके हैं। वह 30 दिसंबर से कुंभ क्षेत्र में है 14 जनवरी मकर संक्रांति को उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वरों के साथ अमृत स्नान किया था। अब वह 20 फरवरी को वापस अंबाला आएंगे।
विज्ञापन

------------------
फोटो: 26
महंत मनमोहन दास ने वैष्णो संप्रदाय के साधुओं के साथ किया अमृत स्नान
अंबाला छावनी स्थित प्राचीन श्री कैलाश हाथी खाना शिव मंदिर के महंत मनमोहन दास महात्यागी ने बताया कि वह बचपन से कुंभ मेले में जा रहे है अब उनकी आयु 70 वर्ष हो चुकी है, 10 जनवरी को वह साधु भानपुरी के साथ प्रयागराज कुंभ मेले में गए थे जहां पर वह महात्यागी प्रेमदास खालसा के कैंप में ठहरे थे। इसके बाद उन्होंने कुंभ का पहला अमृत स्नान वैष्णो संप्रदाय के साधु संतों के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
फोटो: 24
निर्वाणी और जूना अखाड़ा में नागा साधुओं के साथ किया अमृत स्नान
अंबाला शहर हिसार रोड स्थित रूपों माजरा में राजेश्वरानंद योग पीठ के राजेश्वरानंद महाराज ने बताया कि वह 12 जनवरी को कुंभ मेले में अन्य संतों के साथ गए थे। जहां पर उन्होंने से सबसे पहले अमृत स्नान किया। उनका कहना है कि 14 जनवरी को निर्वाणी और जूना अखाड़ा के साधु-संतों के साथ उन्होंने अमृत स्नान किया था। इसके बाद निर्मल अखाड़ा के संतों के साथ भजन कीर्तन किए।
------------------
फोटो: 25
महामण्डलेश्वर पट्टाभिषेक में शामिल होने महाकुंभ प्रयागराज जा रहे

अंबाला शहर मोती नगर से श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम से आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने बताया कि वह रमा महाराज, कोमल महाराज व पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा के साथ प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। वह महामण्डलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज , महामण्डलेश्वर स्वामी चेतन गिरी महाराज के शंकराचार्य मार्ग सेक्टर-20 प्रयागराज में विशाल आध्यात्मिक शिविर लगा हुआ है। इस शिविर में 19 जनवरी को महामण्डलेवर स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज अपने शिष्य स्वामी अनंतानंद महाराज का महामण्डलेश्वर पट्टाभिषेक करेंगे।


-------------------

फोटो: 27
रमतेराम 19 साल से फलाहारी, 29 को करेंगे अमृत स्नान
रामरतनदास महात्यागी ने बताया कि वह रमतेराम महात्मा हैं वह एक जगह नहीं रहते जगह जगह घूमते रहते हैं इसलिए वह रमतेराम महात्मा कहलाते हैं। 19 साल से वह फलाहारी हैं, इसलिए वह अन्न का सेवन नहीं करते । वह 26 जनवरी को हाथीखाना मंदिर के श्री श्री 108 माधोदास के साथ प्रयागराज में कुंभ में स्नान करने जाएंगे वह 29 जनवरी को अमृत स्नान में भाग लेंगे।

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed