फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala s bike rider dies in road accident

नई बाइक पर पहला ही सफर बना आखिरी: शौक में पांच दिन पहले खरीदी थी 16 लाख की बाइक, हादसे में हुई दर्दनाक मौत

Sun, 19 May 2024 10:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 May 2024 10:41 PM IST
सार

युवक को काफी सालों से बाइक राइडिंग का शौक था और स्पोर्ट्स बाइकों का दीवाना था। पहले भी कई बार वह राइड पर जा चुका है। राइडिंग के शौक के चलते ही पांच दिन पहले बाइक ली थी।

विज्ञापन
Ambala s bike rider dies in road accident
ललित वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के छावनी के एकता विहार चौक निवासी 38 वर्षीय ललित वर्मा की पंचकूला सेक्टर-4 व 12 हाईवे पर रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि राइडिंग के शौक के चलते पांच दिन पहले ही 16 लाख रुपये की नई कावासाकी निंजा बाइक खरीदी थी। रविवार को वह नई बाइक पर अपने दोस्तों संग शिमला राइड के लिए निकला था। जैसे ही वह पंचकूला सेक्टर-4 व 12 हाईवे पर पहुंचा तो अचानक निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर वह अनियंत्रित हो गया। 

विज्ञापन

देखते ही देखते बाइक पलटते हुए काफी दूर जा गिरी और ललित डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। दूसरे साथियों की मदद से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे ऑल केमिस्ट ले गए थे। उपचार के दौरान ललित ने दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। रविवार शाम को छावनी के रामबाग में अंतिम संस्कार हुआ। बताया जाता है कि ललित वर्मा साइंस का काम करता था और शादी के बाद दो बच्चे थे। काफी सालों से उसे बाइक राइडिंग का शौक था और स्पोर्ट्स बाइकों का दीवाना था। पहले भी कई बार वह राइड पर जा चुका है। राइडिंग के शौक के चलते ही पांच दिन पहले बाइक ली थी। 17 मई को ही सोशल मीडिया पर भी अपने परिवार संग नई बाइक लेते हुए की फोटो साझा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed