फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala received 81% less rainfall during the current season.

Ambala News: चालू सीजन में अंबाला में 81 फीसदी कम बरसे मेघा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Ambala received 81% less rainfall during the current season.
अंबाला में रिमझिम बारिश होती हुई। संवाद
अंबाला सिटी। जीटी बेल्ट के दक्षिणी जिलों पानीपत-सोनीपत में पिछले एक सप्ताह में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है, वहीं अंबाला इस मानसून सीजन में पर्याप्त बारिश को तरस रहा है। अंबाला में वीरवार को 3.7 एमएम बारिश ही हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

जीटी बेल्ट का सबसे प्रमुख शहर अंबाला इस समय मानसून की सबसे बड़ी मार झेल रहा है। पूरे सीजन (1 जून से 9 जुलाई) में यहां सामान्य रूप से 197.0 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 37.9 मिमी ही दर्ज हुई है, जो कि 81 प्रतिशत की भारी गिरावट है। बीते सप्ताह भी यहां सामान्य से 76 प्रतिशत कम पानी बरसा। पानीपत में इस हफ्ते सामान्य के मुकाबले 51.8 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 104 प्रतिशत अधिक है। कुरुक्षेत्र में इस सीजन में बारिश 23 प्रतिशत कम और साप्ताहिक बारिश 28 प्रतिशत कम दर्ज की गई है, जो इसे अभी भी कमजोर श्रेणी में रखती है। वहीं करनाल में पिछले एक हफ्ते में अच्छी वर्षा (20 प्रतिशत अधिक) दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में भी करनाल में सबसे अधिक 17.3 मिमी पानी बरसा है, जिससे इसकी सीजनल कमी अब सुधरकर 24 प्रतिशत कम ही रह गई है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह के अरुसार 9 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय था। इसके चलते राज्य में मानसून की गतिविधियों में तेजी आई है और 9 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed