फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala overall champion in talent hunt swimming, Pawani best swimmer

Ambala News: टैलेंट हंट तैराकी में अंबाला ओवरऑल चैंपियन, पावनी श्रेष्ठ तैराक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ambala overall champion in talent hunt swimming, Pawani best swimmer
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में आयोजित जेजी शर्मा टैलेंट हंट तैराकी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब 140 अंक लेकर अंबाला के सिर सजा। जबकि 110 अंक लेकर सोनीपत दूसरे और 88 अंक लेकर पलवल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इसमें अंबाला को 11 हजार, सोनीपत को 7500 व पलवल को पांच हजार रुपये की नगद राशि मिली। इसके अलावा ग्रुप पांच बेस्ट तैराक लड़कों में कैथल का विराज और लड़कियों में अंबाला की पावनी शर्मा रही। पावनी ने चार पदक हासिल किए। ग्रुप चार में बेस्ट तैराक लड़कों में अंबाला का धवल ठाकुर और लड़कियों में सोनीपत की अगस्थ्या। ग्रुप तीन में बेस्ट तैराक लड़कों में सोनीपत का इराज और लड़कियों में गौरिका ठाकुर रही। ग्रुप दो में बेस्ट तैराक मोहाली का जुझार सिंह व लड़कियों में मोहाली का अपूर्वा रही। इन्हें 2100 रुपये की नगद राशि उपहार में दी गई। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के छह से लेकर 12 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जिला तैराकी संघ के प्रधान राजेंद्र विज रहे। उन्होंने बताया कि कैसे जेजी शर्मा ने अपने जिंदगी के 40 वर्ष खेल को समर्पित किए। पंजाब व हरियाणा विभाजन के बाद से ही हरियाणा में स्वीमिंग व बॉक्सिंग का कार्य संभाल रहे थे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राम निवास, तैराकी कोच रामस्वरूप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 12 से 16
तीन महीने तक पानी के बाहर रोया

कैथल निवासी विराज गर्ग ने बताया कि छह साल का है और तीसरी कक्षा का छात्र है। एक साल से ज्यादा का समय तैराकी करते हुए हो गया है। विराज के कोच अजय ने बताया कि विराज जब उसके पास आया तो तीन महीने तक वह पानी में नहीं उतरा और पानी के पास खड़ा होकर रोता था। बहादुरगढ़ में जून 2023 में विराज ने दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में भी 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीत लिया।
फोटो: 13
दाे साल से कर रही तैयारी

पलवल निवासी हर्षिता ने बताया कि वह सात साल की है और तीसरी कक्षा की छात्रा है। दो साल पहले तैराकी करना शुरू किया था। इस तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
फोटो: 14
तीसरी कक्षा से कर रही स्वीमिंग

पंजाब के मोहाली निवासी अपूर्वा शर्मा ने बताया कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। जब वह तीसरी कक्षा में थी। उस समय मां तैराकी के लिए लेकर गई थी। तभी से वह तैराकी कर ही है। उसके पास अभी तक 50 पदक हैं। इसमें 30 स्वर्ण पदक, 10 कांस्य और 10 रजत पदक हैं।

फोटो: 15
बुआ ने करवाई शुरूआत, अब हैं 60 से ज्यादा पदक

मोहाली निवासी जसलीन कौर ने बताया कि वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। जब वह पहली कक्षा में थी, तब उसकी बुआ की बेटी तैराकी करती थी। इसके बाद बुआ उसे भी तैराकी करने के लिए ले गई। जहां ने उसकी तैराकी की शुरूआत हुई। सुबह शाम दो घंटे तक तैयारी करती है। अब तक उसके 60 से ज्यादा पदक हैं। इसमें से 40 स्वर्ण पदक, 10 रजत वह 10 कांस्य पदक है। अभी तक वह फरीदकोट, संगरूर मोहाली, अंबाला, भुवनेश्वर और बेंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है।

फोटो: 16
दो साल से कर रहा तैराकी
अंबाला सिटी निवासी मोक्ष ने बताया कि उसकी उम्र 12 वर्ष है और वह शहर के पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। दो साल से वह तैराकी कर रहा है। 2022 में उसने तीन स्वर्ण पदक जीते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed