{"_id":"67cc9b2f06f43641690e41bd","slug":"ambala-mandals-record-4416-refrigerators-sent-to-west-bengal-under-the-first-parcel-service-ambala-news-c-36-1-amb1001-138817-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला मंंडल का कीर्तिमान, पहली पार्सल सेवा के तहत पश्चिम बंगाल भेजे 4,416 फ्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला मंंडल का कीर्तिमान, पहली पार्सल सेवा के तहत पश्चिम बंगाल भेजे 4,416 फ्रिज
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी में फ्रिज लोड करते कर्मचारी। संवाद
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने पहली बार पार्सल सेवा के तहत माल वैगन्स की बुकिंग और लोडिंग करके कीर्तिमान स्थापित किया। इस सुविधा के लिए 30 बीसीएन वैगन्स की मालगड़ी को एवीजी लॉजिस्टिक्स पार्टी को प्रदान किया। पार्टी ने इनमें 4,416 फ्रीज लोड किए।
यह फ्रिज आने वाले गर्मी के मौसम में पश्चिम बंगाल राज्य की मांग को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगे। दरअसल यह कार्य रेलवे बोर्ड की नई नीति के अनुसार किया गया। इसका नेतृत्व अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने किया। इसके तहत यह माल अंबाला स्टेशन से हावड़ा रेल मंडल के अधीन संक्रैल, पश्चिम बंगाल भेजा गया है।
राजस्व मिला 18 लाख रुपये
यह लोडिंग अंबाला मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों के परिणामस्वरूप संभव हुई है। इस लोडिंग के तहत अंबाला मंडल को 18 लाख 18 हजार 264 रुपये की आय प्राप्त हुई है। वहीं पार्टी को रेलवे की ओर से परिवहन सेवाओं का लाभ दिया गया है। लोडिंग के दौरान पार्टी को रेलवे की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। लोडिंग के समय वाणिज्य निरीक्षक प्रवेश वालिया व बृज नंदन के साथ मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक खेम सिंह, वाणिज्य निरीक्षक/पीएमएस मुकेश कुमार और एवीजी लॉजिस्टिक्स की तरफ से प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता के साथ संजय शर्मा और शाह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
किराया सड़क परिवहन से होता है सस्ता
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में पार्टी द्वारा और भी सामान भेजा जाएगा। इससे रेलवे का राजस्व बढ़ेगा। माल भेजने वाले को भी फायदा होगा। रेलवे बोर्ड की नीति के तहत यदि किसी भी पार्टी को 20 पार्सल वैन की आपूर्ति नहीं मिल पाती, तो रेलवे द्वारा पार्टी की सहमति से 30 बीसीएन वैगन्स प्रदान किए जाते हैं। इसका किराया सड़क परिवहन की तुलना में बहुत कम होता है। इस नई नीति के लागू होने से रेलवे के सभी ग्राहकों को लाभ होगा और उनका माल बहुत कम समय में गंतव्य तक पहुंच जाएगा।