फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala leads with 56 cases in stubble burning in the state, Kurukshetra at second place.

Haryana: प्रदेश में पराली जलाने में अंबाला 56 केस के साथ सबसे आगे, कुरुक्षेत्र दूसरे नंबर पर

Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
सार

हरियाणा में 15 सितंबर से पराली जलाने के केस आने शुरू हुए जो लगातार आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ambala leads with 56 cases in stubble burning in the state, Kurukshetra at second place.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पराली के अवशेष जलाने में अंबाला नंबर एक पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा केस अंबाला में सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र दूसरे नंबर है। बीते 15 सितंबर से यह केस आने शुरू हो गए थे। हरसेक से रिपोर्ट मिलने के बाद कृषि विभाग लगातार किसानों के चालान कर रहा है, मगर अंबाला में चालान काटने को लेकर प्रशासन व किसान आमने सामने हैं।
विज्ञापन


अंबाला की बात करें तो आठ अक्तूबर रात तक 56 केस पराली जलाने के आ चुके हैं। इन किसानों के चालान काटने के बाद 70 हजार जुर्माना भी किया गया है। इसी तरह कुरुक्षेत्र में 49 मामले पराली जलाने के आ चुके हैं। प्रदेश में 22 जिलों में 14 जिले पराली जला रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, पराली जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग जागरूक कर रहा है। वहीं चालान काटकर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। चालान काटने को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत अंबाला में आ रही है। चालान काटने को लेकर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह इसका लगातार विरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों किसानों ने चालान काटने गई टीम के कर्मचारियों को बैठा लिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने किसानों पर केस दर्ज किए थे। केस दर्ज करने के बाद से किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। रविवार को भी किसानों ने बैठक कर विरोध किया था और पराली को आग भी लगाई थी।

यूनियन का कहना है कि अगर प्रशासन तीन दिन में उनके खेत से पराली उठा लेता है तो ठीक, नहीं तो वह पराली को आग लगाएंगे। यूनियन की इस चेतावनी के बाद प्रशासन भी सख्त हो गया है। लगातार टीम फील्ड में चालान काटें जा रहे हैं।

82500 वसूला जुर्माना
पराली जलाने को लेकर कृषि विभाग ने अब तक 69 चालान कर 82 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला। जिले में अब तक पराली जलाने की 56 जगह हरसैक हिसार द्वारा चिह्नित की गई है और 13 जगह का कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा स्वयं चिह्नित किया गया है। उपरोक्त कुल 69 चिन्हित जगहों पर विभागीय टीमों द्वारा निरीक्षण किया गया और उनके द्वारा मौके पर पाई गई आगजनी की घटना में कुल 82 हजार 500 रुपये जुर्माना राशि लगाई गई। कृषि विभाग उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह ने बताया कि भविष्य में अगर कोई भी किसान पराली जलाते हुए पाया जाता है तो उसको जुर्माना लगाया जाएगा व विभाग की सभी योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।


प्रदेश में अंबाला में सबसे ज्यादा केस
  • अंबाला 56
  • फतेहाबाद 29
  • हिसार 08
  • झज्जर 02
  • जींद 23
  • कैथल 16
  • करनाल 19
  • कुरुक्षेत्र 49
  • रोहतक 01
  • पानीपत 10
  • पलवल 07
  • सिरसा 01
  • सोनीपत 28
  • यमुनानगर 28
  • कुल 277
नोट: यह आंकड़ा आठ अक्तूबर शाम तक का है।

अंबाला में धान की फसल ज्यादा कट चुकी है, जबकि दूसरे जिलों में यह फसल कम कटी है। इसी वजह से अंबाला में पराली के अवशेष जलाने के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। सीजन खत्म होने तक दूसरे जिलों में ज्यादा केस होते हैं और अंबाला में कम हो जाते हैं। -जसविंद्र सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed