फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Fire broke out in AC of emergency ward of Railway Hospital

Ambala: रेलवे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के एसी में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला

Mon, 17 Jul 2023 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 09:43 PM IST
सार

कर्मचारियों ने तुरंत एसी को दीवार से नीचे उतारा और बाहर ले गए। बहरहाल मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं अस्पताल की और से इमरजेंसी वार्ड में कुछ देर बाद ही सफेदी भी कर दी गई।

विज्ञापन
Ambala: Fire broke out in AC of emergency ward of Railway Hospital
लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला छावनी स्थित मंडल रेलवे चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई। जिसके कारण वहां पर हडकंप मच गया। जैसे ही रेलवे अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टरों को आग के बारे में पता चला तो वह आनन फानन में वहां पहुंचे और देखा कि इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में आग लगी हुई है। चारों और धुंआ फैला हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने तत्काल इमरजेंसी वार्ड में बैड पर लेटे मरीजों और तीमारदारों को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य सामान को भी बाहर किया। इसके बाद वार्ड में लगे बटन को बंद कर आग को बुझाने की कोशिश की मगर आग नहीं बुझी। इसके बाद अस्पताल में रखे अग्निशन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि आग लगते ही मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल से बाहर निकाल लिया गया अन्यथा जान की हानि भी हो सकती थी। अस्पताल में तैनात अटेंडेंट सचिन ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में जो खराब एसी लगा हुआ था। वार्ड में एक मरीज दाखिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर एक युवक आया और उसने एसी के बटन को चालू कर दिया। जिसके कारण एसी में स्पार्किंग हो गई और धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते वार्ड में धुंआ धुंआ हो गया और आग लग गई। इसके बाद पता नहीं चला कि वह युवक कौन था और किसके साथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed