फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala division first in OHE skill excellence competition

Ambala News: ओएचई स्किल एक्सीलेंस स्पर्धा में अंबाला मंडल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Ambala division first in OHE skill excellence competition
उत्तर रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अंबाला मंडल को ट्रॉफी प्रदान करते महाप्रबंधक। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। उत्तर रेलवे की ओर से आयोजित ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता में अंबाला मंडल ने पहला स्थान हासिल किया है। पूरे उत्तर रेलवे के 84 ओएचई डिपो के बीच आयोजित इस कड़े मुकाबले में अंबाला मंडल की टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के बल पर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह प्रतियोगिता सितंबर 2026 माह के दौरान आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ओएचई अनुरक्षण (मेंटेनेंस) तथा आपातकालीन ब्रेकडाउन रिस्टोरेशन के दौरान कर्मचारियों के तकनीकी कौशल को बढ़ाना और परिचालन सुरक्षा को और मजबूत करना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान टीमों को कई चुनौतीपूर्ण कार्यों से गुजरना पड़ा। इसमें कॉन्टैक्ट एवं कैटेनरी वायर स्प्लाइसिंग, ब्रैकेट व स्टे-आर्म इंसुलेटर रिप्लेसमेंट तथा कैंटिलीवर एवं एटीडी रिप्लेसमेंट जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण और जटिल ओएचई गतिविधियां शामिल थीं। अंबाला मंडल के कर्मचारियों ने इन सभी पैमानों पर त्वरित और सटीक प्रदर्शन कर बाजी मारी। इसकी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed