{"_id":"656a2db462ea548aa50ee2e3","slug":"ambala-boy-and-girl-die-after-being-hit-by-train-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत, जीआरपी को दो टूटे-फूटे मोबाइल भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत, जीआरपी को दो टूटे-फूटे मोबाइल भी मिले
Sat, 02 Dec 2023 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:32 AM IST
सार
जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतक बच्चों से संबंधित परिजनों के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए हैं और किसी ने भी कोई आरोप एक-दूसरे पर नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में ट्रेन की चपेट में आने से युवक व युवती की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात लगभग 11.30 बजे अंबाला कैंट और दुखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। युवक व युवती के शव रेलवे लाइनों में कुछ दूरी पर पड़े थे। मौके पर ही जीआरपी को दो टूटे-फूटे मोबाइल भी मिले।
विज्ञापन
जांच के दौरान जब जीआरपी प्रभारी ने अपने सिम को मोबाइल फोन में डाला तो परिजनों से संपर्क हो गया। शुक्रवार सुबह जीआरपी थाने पहुंचे परिजनों ने दोनों मृतकों की शिनाख्त 22 वर्षीय सूरज निवासी बंधू नगर और 19 वर्षीय सेजल निवासी मिलाप नगर के तौर पर की। जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतक बच्चों से संबंधित परिजनों के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए हैं और किसी ने भी कोई आरोप एक-दूसरे पर नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
वहीं प्राथमिक जांच में इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन दोनों बच्चों के परिजन इस बात से अंजान हैं और उन्होंने इससे इंकार किया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।इसलिए दोनों के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
रात 8 बजे निकली थी घर से
मृतक युवती के भाई ने जीआरपी को बताया कि वो काम से फरीदाबाद गया था। सुबह ही वापिस आया तो हादसे की जानकारी मिली। उसने बताया कि उसकी बहन रात लगभग 8 बजे मम्मी को बोलकर गई थी कि अभी आ रही है, लेकिन इसके बाद वो वापिस नहीं आई। उन्हें इस प्रेम प्रसंग की कोई भी जानकारी नहीं थी।
इसी प्रकार मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि सूरज कबाड़ी बाजार में एक दुकान पर काम करता था। रात को किसी काम से बाहर गया था, जब वो वापस नहीं आया तो अपने स्तर पर उसकी तलाश की गई, लेकिन वो नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जीआरपी थाने से आए फोन के बाद हादसे की जानकारी मिली।