{"_id":"6990d94a63552421e9090f24","slug":"ambala-and-morning-club-emerged-victorious-in-the-semi-final-matches-ambala-news-c-36-1-sknl1017-158290-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेमीफाइनल मुकाबलों में अंबाला और मॉर्निंग क्लब विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेमीफाइनल मुकाबलों में अंबाला और मॉर्निंग क्लब विजयी
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते खिलाड़ी। संव
- पहले मुकाबले में अंबाला फुटबॉल क्लब ने 4-1 तो मॉर्निंग क्लब ने 2-0 से जीत की दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिला फुटबॉल क्लब लीग अपने अंतिम पड़ाव पर है। शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अंबाला फुटबॉल क्लब व मॉर्निंग क्लब ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रविवार को होने वाले फिनाले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
शनिवार को सुबह 10:30 बजे पहला सेमीफाइनल वॉरियर क्लब व अंबाला फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। रेफरी नरेश कुमार, जतिन, संदीप (सैंडी) और गगन सिंह की देखरेख में मैच शुरू हुआ। अंबाला एफसी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त बना ली। अंत में अंबाला एफसी ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
मॉर्निंग क्लब की एकतरफा जीत
दोपहर 12 बजे मॉर्निंग क्लब व मिक्की मॉडल फुटबॉल क्लब के बीच दूसरा मैच खेला गया। साइंस मार्केट के प्रतिष्ठित व्यवसायी गुरकृपाल सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। जिला फुटबॉल संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा व सचिव अरविंद शर्मा ने स्वागत किया। मैदान पर रोमांचक टक्कर देखने को मिली, जहां मध्यांतर तक मॉर्निंग क्लब 1-0 से आगे था। दर्शकों की भारी संख्या के बीच मॉर्निंग क्लब ने अपना दबदबा बनाए रखा। आखिर में 2-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच का संचालन जतिन, नरेश, संदीप, गगन व जंगबहादुर ने किया।