फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Alleged beating of children in school, complaint to Home Minister

स्कूल में बच्चों की पिटाई का आरोप, गृहमंत्री से शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Alleged beating of children in school, complaint to Home Minister
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। केरल से आए बीएसएफ के जवान ने बताया कि वह केरल के जिला कोलाम का रहने वाला है। अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए उसने अंबाला के एक निजी स्कूल में दोनों बच्चों का दाखिला करवाया था। उसने बताया कि तब स्कूल संचालकों ने दावा किया था कि स्कूल में बच्चों को कोई दिक्कत नहीं होगी और उसने लाखों की राशि जमा करवा दी थी।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि उसके बच्चों की स्कूल में पिटाई की गई है। स्कूल ने जो वायदे दाखिला देते समय किए थे वह पूरे नहीं किए जा रहे। गृहमंत्री अनिल विज ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। वहीं छावनी से आए युवक ने कहा कि उसका पासपोर्ट नहीं बनाया जा रहा है। पासपोर्ट कार्यालय वाले उसे देश का नागरिक मानने से इनकार कर रहे हैं जबकि उसके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज हैं। युवक ने बताया कि उसके पिता भारतीय सेना में थे। विज ने इस मामले में रिजनल पासपोर्ट अधिकारी चंडीगढ़ को मामले में जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

10 लाख की ठगी के मामले में कुरुक्षेत्र एसपी को सौंपी जांच
गृहमंत्री अनिल विज को छावनी निवासी व्यक्ति ने स्वयं से हुई ठगी मामले की शिकायत दी। गृहमंत्री ने एसपी अंबाला को जांच के निर्देश दिए। शाहाबाद निवासी व्यक्ति से स्क्रैप के लेनदेन में हुई दस लाख की ठगी के मामले में उन्होंने कुरुक्षेत्र एसपी को जांच के निर्देश दिए। अंबाला निवासी महिला ने दुराचार के मामले में कार्रवाई की मांग की। वशिष्ठ नगर निवासी संजय ने लाडली पेंशन योजना के तहत लाभ दिलाने के बारे व कच्चा बाजार निवासी व्यक्ति ने प्लॉट के रकबे का कम कब्जा दिलाने और धोखाधड़ी के बारे में शिकायत दी। गृहमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed