{"_id":"667e015e6187b5f2ba027496","slug":"allegations-of-negligence-again-in-the-functioning-of-civil-hospital-ambala-news-c-36-1-ame1006-125236-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नागरिक अस्पताल की कार्यप्रणाली पर फिर लगे लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नागरिक अस्पताल की कार्यप्रणाली पर फिर लगे लापरवाही के आरोप
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों के उपचार को लेकर लगातार अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। लगातार तीसरे दिन भी एक मामला सामने आया है जिसमें नवजात के पिता ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएमएस को शिकायत दी है।
पिता का आरोप है कि ऑपरेशन में देरी करने के कारण बच्ची के पेट में गंदा पानी चला गया। अब उसकी बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं डीएमएस डॉ. पवनीश ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है और मामले की जांच होगी। अगर कमी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि यह लगातार तीसरा मामला सामने आया है, जिसमें अभिभावकों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर आरोप जड़े हैं। इससे पहले बीते मंगलवार को एक सात माह की बच्ची की मौत के मामले में भी अस्पताल परिसर में हंगामा हो चुका है। इसके बाद मंगलवार को भी एक नवजात की मौत हो गई थी। अब यह तीसरा मामला है जिसमें शिकायत दी गई है।
-- -- -- -- -- -
यह है मामला
पंजाब से आए अभिषेक ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम जब से गर्भवती हुई है। तब से ही सिटी नागरिक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। अभिषेक ने बताया कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को डिलवरी के लिए 20 जून की तारीख दी थी, जिसके चलते वह अपनी पत्नी को लेकर 20 जून को सिटी नागरिक अस्पताल में पहुंचा था। अभिषेक का आरोप है कि जो ऑपरेशन 20 जून को करना चाहिए था। अभिषेक का कहना है कि समय पर ऑपरेशन हो जाता तो ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मामले में शिकायत मिली है। इस मामले में गंभीरता से जांच कि जाएगी। अगर किसी भी प्रकार की कमी पाई गई तो नियमों के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है।
-- -- डॉ पवनीश अग्रवाल, उप चिकित्सा अधिक्षक, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी