फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Allegations of fraud worth lakhs, anticipatory bail plea disposed of

Ambala News: लाखों की धोखाधड़ी के आरोप, अग्रिम जमानत याचिका का निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud worth lakhs, anticipatory bail plea disposed of
अंबाला सिटी। एम/एस गुंजन लैंड डेवलपर्स कंपनी द्वारा खरड़ के जीएलडी होम्स प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप सामने आया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (अवकाश कालीन न्यायाधीश) अरविंद कुमार बंसल की अदालत ने मामले में आरोपी गौरव गर्ग, काजल और भावना कौशिक की अग्रिम जमानत याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। शिकायतकर्ता किरण अंगड़ा और सुरजीत अंगड़ा ने एसपी कार्यालय अंबाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने कंपनी के मालिक अमित कुमार के झांसे में आकर 30 लाख और 37.5 लाख रुपये निवेश किए थे। कंपनी ने छह महीने के भीतर इन्हें 38 लाख और 48 लाख रुपये में वापस खरीदने का वादा किया था, लेकिन कंपनी मुकर गई। बाद में आरोपियों ने 76 लाख रुपये लौटाने का समझौता कर पोस्ट-डेटेड चेक दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। इसके अलावा आरोपी भावना कौशिक पर भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाने का भी आरोप है। मामला वर्तमान में आर्थिक अपराध शाखा के पास प्रारंभिक जांच के अधीन है और अभी तक कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed