फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   allegation of cheating in the name of giving loan

कर्ज देने के नाम पर ठगी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
allegation of cheating in the name of giving loan
नारायणगढ़। ऋण देने का झांसा देकर नारायणगढ़ के गांव कल्याणा निवासी कृष्ण कुमार से 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में गांव कल्याणा नारायणगढ़ वासी कृष्ण कुमार ने कहा है कि उसके पास मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपको लोन करवाना है तो दो हजार रुपये जमा करवा दें। उसके झांसे में आकर गूगल पे से खाते में दो हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उसके झांसे में आकर उसने चार बार में कुल 40 हजार रुपये जमा करा दिए। बाद में जब कोई जवाब नहीं आया तो धोखाधड़ी का आभास हुआ। साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद नारायणगढ़ थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed