फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All eyes are now on the High Court's decision regarding the municipal elections, hearing today.

Ambala News: निगम चुनाव को लेकर अब निगाहें हाइकोर्ट के फैसले पर अटकी, सुनवाई आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
All eyes are now on the High Court's decision regarding the municipal elections, hearing today.
नगर निगम कार्यालय।
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के लिए अब सभी की निगाहें हाइकोर्ट के फैसले पर अटकी हैं। निगम के वार्डों की वार्डबंदी के लिए बनाई गई समिति को कांग्रेस की ओर से हाइकोर्ट में चुनौती दी गई है। कांग्रेस की इस याचिका पर सोमवार को हाइकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस सुनवाई के बाद ही वार्डबंदी को लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ निगम चुनाव को लेकर चर्चा यह भी चल रही है कि जनवरी में होने वाला चुनाव अब फरवरी तक हो सकता है सकता है। निगम के मेयर पद और 20 वार्डों में पार्षद के लिए आम चुनाव होने हैं। इन चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कानून को दरकिनार कर की वार्डबंदी : मिथुन
कांग्रेस नेता एवं पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा ने बताया कि हाइकोर्ट में वार्डबंदी समिति को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई है। न्यायपालिका से जनता को राहत मिलेगी। हाइकोर्ट में इस पर सुनवाई की तारीख सोमवार 8 दिसंबर निर्धारित की गई है। वर्मा ने बताया कि यह पूरा मामला भाजपा की ओर से चुनाव को प्रभावित करने और कानून को दरकिनार कर वार्डबंदी व आरक्षण अपनी सुविधा के अनुसार करने की साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन


मेयर पद के आरक्षण को लेकर भी अभी होना है ड्रा
जनवरी 2026 में नगर निगम का आम चुनाव होना है। इस चुनाव में मेयर पद के साथ ही वार्ड पार्षदों के चुनाव भी होने हैं। बीते मार्च में मेयर पद पर उप चुनाव हुआ था और अब आम चुनाव को लेकर मेयर पद के आरक्षण को लेकर ड्रा निकाला जाना है। यह ड्रा अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के लिए मेयर पद के लिए निकाला जाना है। इसमें तीनों में से किसी एक जिले से मेयर पद आरक्षित होना है। पहले यह ड्रा 1 दिसंबर को आना था, लेकिन ड्रा टलने के बाद दोबारा ड्रा निकालने की तारीख निर्धारित नहीं की गई है। शहर में इसको लेकर भी चर्चा है कि यह ड्रा कब निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा वार्ड पार्षद भी अपने बदले वार्डों में करने लगे मेहनत
ज्यादातर मौजूदा पार्षदों के वार्डों के क्षेत्र बदल गए हैं और उनके वार्डों में पुराने क्षेत्र के साथ ही नए क्षेत्र में शामिल हुए हैं। अब यह मौजूदा पार्षद भी अपने नए वार्डों में मेहनत करने के लिए उतर गए हैं और वहां के लोगों से मिल रहे हैं, साथ ही उनके वार्ड में समस्याओं को भी चिह्नित कर उनका समाधान कराने के लिए मेहनत करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed